Loading...

डीएम रमेश रंजन ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय विकास खण्ड एक का निरीक्षण किया

Gargachary Times 18 December 2025, 20:40 187 views
Firozabad
डीएम रमेश रंजन ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय विकास खण्ड एक का निरीक्षण किया
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय विकासखंड एका का भी निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने छात्राओं के शैक्षिक स्तर छात्राओं की सुरक्षा और विद्यालय में मिल रही सुविधाओं की जमीनी हकीकत को जाना, जिलाधिकारी ने प्रत्येक कक्षा कक्ष में जाकर उनके इतिहास, विज्ञान और गणित के प्रश्न पूछ कर ज्ञान को आंका, साथ ही जिलाधिकारी ने वहां उपस्थित पंजिका को भी देखा, जहां पर बताया गया कि यहां 139 छात्राएं और आठ अध्यापिकाएं हैं। जिलाधिकारी ने विद्यालय की साफ-सफाई और भोजन इत्यादि के बारे में भी जानकारी ली, जहां पर छात्राओं ने उन्हें अवगत कराया कि यहां मानक के अनुसार उन्हें भोजन इत्यादि दिया जाता है, इसके अलावा जिलाधिकारी ने कंप्यूटर कक्ष और इसकी उपयोग की स्थितियों को भी देखा, उन्होंने सभी छात्राओं को कठोर श्रम करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होने हेतु प्रेरित किया, इस दौरान जिलाधिकारी के साथ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष पांडे भी मौजूद रहें।
Follow Samachar24