डीएम रमेश रंजन ने विकास खण्ड एका क्षेत्र में स्थित आयुष्मान आयोग्य मंदिर उपकेन्द्र फरीदा का मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ निरीक्षण किया
Gargachary Times
18 December 2025, 20:41
192 views
Firozabad
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने विकासखंड एका क्षेत्र में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपकेंद्र फरीदा का भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने टेलीपैथी द्वारा उपचार किए जाने की प्रक्रिया को भी जाना, उन्हें अवगत कराया गया कि यहां प्रत्येक चार से पांच मरीजों का उपचार इस पद्धति से होता है, उन्होंने यहां पर चिकित्सीय उपकरणों का अवलोकन किया, साथ ही उन्होंने हीमोग्लोबिन टेस्ट करने वाली मशीन के कार्य को अपने सामने जीवांत उदाहरण के तौर पर एक मरीज पर परीक्षण करके भी देखा, उन्होंने यहां पर व्याप्त दवाओं इत्यादि के विषय में भी जानकारी ली, उन्होंने दवाओं के स्टॉक पंजिका को भी देखा, साथ ही साथ जिलाधिकारी ने यहां पर उपचार करने आए, मरीजों से भी वार्ता की और उनके उपचार के बारे में पूरी जानकारी ली, मरीज ने जिलाधिकारी को बताया कि यहां पर हमें बेहतर उपचार भी मिलता है और समय से चिकित्सीय सलाह भी मिलती है।