क्षेत्राधिकारी के प्रयास से गोवर्धन मथुरा रोड पर लगने वाले साप्तहिक बाजार के जाम से मिली मुक्ति
Gargachary Times
19 December 2025, 19:44
238 views
Mathura
बीते कई दशकों से जिन बेड़ियों ने गोवर्धन कस्बे को जाम और अतिक्रमण से जकड़ रखा था क्षेत्राधिकारी गोवर्धन अनिल कुमार सिंह और थाना प्रभारी रवि त्यागी के सफल प्रयासों की बदौलत आज गोवर्धन कस्बे को उन बेड़ियों रूपी जाम और अतिक्रमण से मुक्ति मिल गई है। बताते चलें कि गोवर्धन मथुरा रोड पर पुरानी पशु पेंठ और ब्लॉक पर रेहडी पटरी ओर फुटकर सामान विक्रेताओं ने अतिक्रमण किया हुआ था जिसकी वजह से बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को आने-जाने में बेहद कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था कि कई घंटों तक जाम की स्थिति बनी रहती थी जिसमें अक्सर स्कूली बच्चों के वाहन तथा इमरजेंसी सेवा प्रदान करने वाली एंबुलेंस भी फंस जाती थी। लोग जाम और अतिक्रमण से कराहते ओर प्रशासन को कोसते हुए नजर आते थे। क्षेत्राधिकारी गोवर्धन अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जब से उन्होंने चार्ज ग्रहण किया था तभी से उन्होंने देखा कि प्रत्येक गुरुवार को पशु पेठ पर लगने वाले बाजार की वजह से जाम की स्थिति घंटों तक बनी रहती थी लोग परेशान रहते थे और कई बार आकर उनसे शिकायत करते थे इसी को लेकर उन्होंने इस समस्या का समाधान स्थाई रुप से करने का निश्चय किया और पत्र लिखकर ई ओ गोवर्धन नगर पंचायत और जिलाधिकारी गोवर्धन को समस्या से अवगत कराया और इसके निराकरण कराने के लिए चर्चा की ओर इस बाजार को राधाकुंड रोड स्थित पार्किंग स्थल में लगाने का सुझाव दिया।जिसके बाद कई बार पत्र लिख कर संबंधित अधिकारियों को समय समय पर ध्यानवलोकन भी कराते रहे। आखिरकार कस्बे को जाम और अतिक्रमण से मुक्ति मिल गई और बाजार का स्थानांतरण मथुरा रोड से राधाकुंड रोड पर कर दिया गया। इससे पहले भी क्षेत्राधिकारी गोवर्धन अनिल कुमार सिंह के प्रयासों की बदौलत ही पटाखों की दुकानों का स्थानांतरण नगर पंचायत के पास से राधाकुंड रोड पर किया गया था। क्षेत्राधिकारी गोवर्धन के सराहनीय प्रयास के लिए स्थानीय लोगों ने भी क्षेत्राधिकारी गोवर्धन अनिल कुमार सिंह और थाना प्रभारी रवि त्यागी का धन्यवाद ओर आभार व्यक्त किया है।