Loading...

यूरिया फर्टिलाइजर की बिक्री को लेकर डीएम के निर्देशन में गठित मजिस्ट्रेट टीम

Gargachary Times 19 December 2025, 19:49 175 views
Mathura
यूरिया फर्टिलाइजर की बिक्री को लेकर डीएम के निर्देशन में गठित मजिस्ट्रेट टीम
जनपद में यूरिया फर्टिलाइजर की बिक्री को लेकर डीएम के निर्देशन में गठित मजिस्ट्रेट टीम द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में संचालित कृषि सेवा केंद्रों और दुकानों पर जाँच पड़ताल की गई।कस्वा राया में दर्जनों दुकानों पर टीम के द्वारा यूरिया के स्टॉक एव विक्री की जानकारी की गई।और दुकानदार के स्टॉक और बिक्री रजिस्टर देखे गए।जिससे कि दुकान स्वामी किसानों को उनकी खतौनी के अनुसार उर्वरक दे रहे हैं या फ़िर जरूरत से ज़्यादा वितरण किया जा रहा है।मजिस्ट्रेट टीम को देख खाद बीज की दुकान करने वालो में हड़कम्प मचा रहा। जिला कृषि अधिकारी डॉ आवेश कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में जनपद के सभी एसडीएम को ब्लॉक के हिसाब से जाँच पड़ताल के आदेश दिए गए थे।जिनमें दुकानदार किसानों को खतौनी के अनरूप यूरिया फर्टिलाइजर दे रहे हैं या नही।यदि किसी दुकानदार के यहाँ नियम विरूद्ध बिक्री या फिर स्टॉक मिलता है तो कार्यवाही की जायेगी
Follow Samachar24