Loading...

छात्राओं को नारी शक्ति सुरक्षा की दी गई जानकारी

Gargachary Times 19 December 2025, 20:12 203 views
Mathura
छात्राओं को नारी शक्ति सुरक्षा की दी गई जानकारी
फरह। रैपुरा जाट स्थित श्री नारायण दास हाई स्कूल ओर ग्राम बलरई में ओमप्रकाश इण्टर कालेज में ऑपरेशन जागृति फेस 0.5 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को युवावस्था में प्रेम प्रसंग के चलते पलायन कर जाने ..झूठे मुकदमे पंजीकृत कराने एवं साइबर सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई वह मिशन शक्ति के तहत हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के विषय में बताया गया ओर उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी 'मिशन शक्ति 05 कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं और बच्चों को नारी शक्ति, सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था। स्कूल के शिक्षक और विशेषज्ञों ने बच्चों को नारी शक्ति और महिलाओं की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में कई सफल महिलाओं के उदाहरण साझा किए गए, जिन्होंने देश और समाज में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों और अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्हें यह सिखाया गया कि किसी भी तरह की परेशानी या असुरक्षा की स्थिति में वे किससे संपर्क करें क्राइम थाना प्रभारी ने मौजूद ग्रामीण ओर छात्र छात्राओं को पुलिस और महिला एवं बाल विकास विभाग की हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। छात्राओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रहने के टिप्स दिए गए। स्कूल में आत्मरक्षा के शुरुआती अभ्यास भी कराया गया ताकि वे आपातकालीन स्थिति का सामना कर सकें। इस मौके प्रधानाचार्य ऋषि सिंह,कर्मवीर ,ग्राम प्रधान मोहित सिंह, भूपेंद्र सिंह, साहब सिंह,उप निरीक्षक तेजेन्द्र सिंह सर्वेश तिवारी, सतेंद्र सिंह शशि सिंह सहित मिशन शक्ति के काउंसलर संजीव कुमार मौजूद रहे।
Follow Samachar24