नहर का बांध टूटा, 50 बीघा आलू की फसल जलमग्न
Gargachary Times
19 December 2025, 20:12
193 views
Mathura
फरह। फराह पानी का तेज बहाव और सफाई न होने की वजह से नहर का बंधा टूट गया। जब तक लोगों को इसकी जानकारी हुई तब तक पचासों बीघा आलू के खेतों में पानी भर गया। जानकारी होते ही किसानों ने आपसी सहयोग से नहर का बांध बांधा। सूचना के बावजूद विभागीय अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। मामला विशु के पास नहर का बताया जा रहा है।
गुरुवार रात का है
बांध टूटने से विशु ओर घड़ी पचौरी के किसानों की आलू की पचासों बीघे फसल जलमग्न होकर चौपट हो गई। किसान सुशील शर्मा, सौदान ,सुनील जीतू पंडित , विपिन ओर छीतरीया सहित अन्य किसानों ने बताया कि अभी कोहरा पड़ रहा आलू ज्यादा नमी पसंद नहीं करता है रात फसल में पानी भर जाने के कारण आलू की फसल पूरी तरह से चौपट हो गई। प्रभावित किसानों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा मात्र खानापूर्ति के तौर पर नहर की सफाई कराई गई थी।गुरुवार रात अधिक पानी आने के कारण नहर की पटरी टूट गई उधर सूचना के बाद भी नहर विभाग के कर्मचारी और अधिकारी नहर का बांध बांधने नहीं पहुंचे। किसानों ने आपसी सहयोग से शुक्रवार की सुबह टूटी नहर के बांध को बांधा। इससे किसानों के समक्ष शाल भर के लिये भरण पोषण की दिक्कत सामने आन पड़ी है।