Loading...

टैम्पो चालकों के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई

Gargachary Times 19 December 2025, 20:12 255 views
Mathura
टैम्पो चालकों के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई
राया। थाना पुलिस ने ऑटो चालकों के खिलाफ शुक्रवार को एक विशेष अभियान चलाया। पुलिस ने मथुरा-राया रोड़ सहित क़स्बा के अन्य मार्ग पर चलने वाले टैम्पो चालकों के खिलाफ चैंकिंग के दौरान पुलिस ने दो दर्जन से अधिक फोटो जप्त किए और उनके चालकों पर शांति भंग की कार्रवाई करते हुए चालान किया गया। थाना अध्यक्ष रवि भूषण शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को चैंकिंग अभियान चलाया इस दौरान टैम्पो चालकों से ड्राईवर लाईसेंस,रजिस्ट्रेशन, बीमा,फिटनेस सर्टिफिकेट चैक किए मौके पर ज़रूरी कागज़ात नहीं दिखा ने पर 31 टैम्पो का चालान किया गया है। वहीं सभी ड्राइवरों को शांति भंग में चालान कर एसडीएम मांट के सामने पेश किया गया। इस दौरान कस्बा इंचार्ज रविन्द्र बाबू,कांस्टेबल रवि यादव,अखिलेश कुमार मौजूद रहे।
Follow Samachar24