जिला कृषि अधिकारी सुनित कुमार चौहान द्वारा जसराना और सिरसागंज क्षेत्र में किया निरीक्षण
Gargachary Times
19 December 2025, 20:15
313 views
Firozabad
जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिले मे उर्वरक वितरण सुचारु रूप कराये जाने हेतु निजी बिक्री केंद्रों पर कृषि विभाग के 50 कर्मचारियों और 6 अधिकारीयों की ड्यूटी लगायी गयी है जिससे किसानों को सुगमतापूर्वक उर्वरक प्राप्त हो सके
जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम मे जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान द्वारा जसराना और सिरसागंज क्षेत्र मे निरिक्षण किया गया
बालाजी खाद बीज भंडार जसराना द्वारा किसान को POS मशीन द्वारा 40 बोरी यूरिया विक्री की गयी परन्तु विक्रेता द्वारा सम्बंधित किसान का भूमि विवरण उपलब्ध नहीं कराया गया इसी प्रकार अभिषेक खाद एवं बीज भंडार द्वारा भी किसान को 46 बोरी यूरिया POS पर विक्री किया गया था परन्तु किसान के भूमि अभिलेख नहीं दिखा सके दोनों विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त किये जा रहे हैं
त्रिमूर्ति खाद भंडार सिरसागंज पर स्टॉक पंजिका अपूर्ण पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया है
सहकारी समिति जाफराबाद से यूरिया बाहन मे भर कर कलबाजारी करने की वीडियो की जाँच सहकारिता विभाग द्वारा की गयी जिसमे समिति के सचिव अखिलेश कुमार द्वारा पूर्व मे अन्य किसानों का अंगूठा लगवाकर यूरिया POS मशीन पर ख़ारिज की गयी जिसे सुबह निकलवाया जा रहा था सचिव को दोषी पाए जाने पर सचिव के निलंबन की कार्यवाही की जा रही है
वर्त्तमान मे किसानों द्वारा आलू और गेहूं की फसल मे यूरिया की टॉप ड्रेसिंग का कार्य किया जा रहा है जिसके लिए यूरिया की खरीद की जा रही है जनपद मे सभी समितियों और निजी विक्रेताओं के यहाँ लगातार आपूर्ति कराई जा रही है कल सुबह इफको की 2660 मीट्रिक टन यूरिया प्राप्त हो रही रही है जिसे समितियों पर भेजा जायेगा
किसानों को सुगमता से यूरिया प्राप्त हो सके जिला कृषि अधिकारी कार्यालय मे कंट्रोल रूम की स्थापना की गयी है जिसका नंबर 9084557126 है किसी भी किसान को यूरिया प्राप्त करने मे कोई समस्या हो तो दिए गए नंबर पर शिकायत दर्ज करायें
सभी विक्रेताओं को निर्धारित दर पर उर्वरक विक्रय करने हेतु निर्देशित किया गया स्टॉक रेट बोर्ड व स्टॉक विक्रय पंजिका अद्यतन रखने हेतु निर्देशित किया गया जोत वही और पॉस मशीन से शत प्रतिशत उर्वरकों का वितरण किया जाये किसानों को रासायनिक उर्वरकों के विकल्पों के बारे मे जागरूक किया जाये निर्देशों का पालन ना करने पर उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत कठोरतम कार्यवाही की जाएगी