Loading...

विकास खंड टूण्डला के ग्राम मदावली के किसानों की किसान पाठशाला की गई आयोजित

Gargachary Times 19 December 2025, 20:16 691 views
Firozabad
विकास खंड टूण्डला के ग्राम मदावली के किसानों की किसान पाठशाला की गई आयोजित
विकास खंड टूंडला के ग्राम मदावली के किसानों की किसान पाठशाला कृषि विज्ञान केंद्र हजरतपुर में आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि लक्ष्मी नारायण ब्लॉक प्रमुख फिरोजाबाद, की अध्यक्षता में किसान पाठशाला आयोजित की गई जिसमें संतोष कुमार सविता संयुक्त कृषि निदेशक आगरा मंडल आगरा, सत्येंद्र प्रताप सिंह उप कृषि निदेशक फिरोजाबाद, शैलेन्द्र कुमार उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर, ओमकर सिंह प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र, डॉ नौशाद आलम वरिष्ठ वैज्ञानिक, दलवीर सिंह अवर अभियंता, रमन देव शर्मा वरिष्ठ तकनीकी सहायक, एवं संदीप कुमार बीटीएम, आदि कार्यक्रम में उपस्थित हुए, शैलेंद्र कुमार उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर द्वारा कृषकों को भूमि संरक्षण द्वारा कृषकों के हित में जो योजनाएं चलाई जा रही है उसके बारे में संक्षिप्त जानकारी दें एवं ओंकार सिंह प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा रवि फसलों के बारे में समसामयिक जानकारी कृषकों को दी कार्यक्रम के बीच में प्रगतिशील कृषक राजवीर सिंह ग्राम खेरिया जारखी एवं मोहित कुमार ग्राम नगला बीरी के कृषकों ने कृषकों को अपने द्वारा किए गए कृषि में नवाचारों के बारे में किसान पाठशाला में बताया अप कृषि निदेशक द्वारा कृषकों को कृषि विभाग की योजनाएं कृषि यंत्रीकरण सोलर पंप एवं फसल बीमा योजना के बारे में विस्तृत रूप से बताया। कार्यक्रम में संयुक्त कृषि निदेशक आगरा मंडल आगरा द्वारा कृषकों को संतुलित उर्वरक प्रबंधन एवं फार्मर रजिस्ट्री करने के लिए कृषकों को कहा गया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख फिरोजाबाद ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जाने वाली किसान पाठशाला के बारे में चर्चा की और कृषकों को कृषि विभाग द्वारा चलाई जाने वाली समस्त योजनाओं में बढ़-चढ़कर योगदान एवं लाभ लेने के लिए अपील की। किसान पाठशाला में किसानों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें उत्तर देने वाले किसानों को उन्नत किस्म के बीजों का भी वितरण किया गया।
Follow Samachar24