Loading...

उ0 प्र0 साशन के निर्देश अनुसार 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान

Gargachary Times 19 December 2025, 20:17 131 views
Firozabad
उ0 प्र0 साशन के निर्देश अनुसार 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय व निदेशक महिला कल्याण लखनऊ उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश अनुसार 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत मिशन शक्ति 5.0 के क्रम में एवं ए डी जी आगरा मंडल के निर्देशानुसार ऑपरेशन जागृति फेस 5 के तहत जनपद फिरोजाबाद में 14 दिसंबर से 25 दिसंबर तक निरंतर स्कूलों, कॉलेजों अथवा यूनिवर्सिटी में समस्त थाना क्षेत्र अथवा खंडों में विद्यार्थियों एवं जनमानस के साथ बड़े जोरों शोरों से चलाया जा रहा है। इन कार्यक्रमों में पुलिस विभाग से एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद , सीओ सिटी, सभी थानों की मिशन शक्ति टीम के साथ महिला कल्याण विभाग फिरोजाबाद से संकल्प जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन मिशन शक्ति की अधिकारी अनम अकाशा जिला मिशन कोऑर्डिनेटर फिरोजाबाद द्वारा बतौर रिसोर्स पर्सन विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया जा रहा है। उनके द्वारा बताया गया कि 18 वर्ष से कम बच्चों को किसी भी कंडीशन में अपने घर से बाहर नहीं निकलना है चाहे वह प्रेम प्रसंग का मामला हो या उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए कोई उन्हें लोभ दे रहा हो या वह किसी गुस्से में आकर घर से बाहर निकल रहे हो ऐसा करने से उनके साथ कोई भी आपस में स्थिति उत्पन्न हो सकती है वह किसी क्रीम का शिकार हो सकते हैं ऐसे शिकार से बचने के लिए सजग रहे सचेत रहें। ज्ञान सरोवर इंटर कॉलेज में एसपी सिटी ने बच्चों को संबोधित करते हुए उन्हें पोक्सो एक्ट अथवा ऑपरेशन जागृति के गंभीर उद्देश्यों पर चर्चा की और बच्चों को हेल्पलाइन नंबर्स के बारे में जागरूक किया बताया के पुलिस टीम उनके दोस्त है और यदि वह किसी गलत काम में पकड़े जाते हैं तो वह अपना शिक्षा व सारा कैरियर खराब कर बैठते हैं। इन संवेदीकरण जागरूकता कार्यक्रमों के ज़रिये सभी बच्चों को जागरूक किया जा रहा है जागरूकता के विषय प्रेम प्रसंग में घर से भाग जाने वाले बच्चों को समझ कर उनके अधिकार अथवा पोक्सो आदि कानून के बारे में जागरूकता विकसित की जा रही है साथ ही बच्चों को समाज की कुरीति जैसे बाल विवाह, कन्या भ्रूण हत्या, बाल श्रम आदि संवेदनशील विषयों पर जागरूकता विकसित कर संबंधित अधिनियमों की अथवा महिला कल्याण विभाग की समस्त योजना की जानकारी भी प्रदान की जा रही है जिसमें मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, विधवा पेंशन, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, सखी वन स्टॉप सेंटर आदि की विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई। जनपद के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों जैसे एमजी इंटर कॉलेज एमजी जूनियर हाई स्कूल मौला अली इंटर कॉलेज ज्ञान सरोवर इंटर कॉलेज एस आर ज्ञानेश्वरी इंटर कॉलेज रेवती देवी इंटर कॉलेज मौलाना आजाद इंटर कॉलेज श्री माता प्रसाद कलावती देवी, आदि अन्य विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रम संपन्न किया गया। कार्यक्रम के अंत में समस्त विद्यालयों में जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन की अधिकारी अनम अकाशा द्वारा बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम से अनम अकाशा, मोहिनी शर्मा, अरुण कुमार डी एच ई डब्लू स्टाफ, पुलिस विभाग से थाना रसूलपुर सब इंस्पेक्टर अलका, सब इंस्पेक्टर शालू, थाना दक्षिण से सो थाना रसूलपुर सब इंस्पेक्टर काजल, अथवा विद्यालय के प्रधानाध्यापक और अध्यापिकाएं मौजूद रहे
Follow Samachar24