Loading...

प्राथमिक विद्यालय बलरामपुर में नौनिहालों को वितरित किए जूते-मोजे

Gargachary Times 20 December 2025, 19:44 104 views
Mathura
प्राथमिक विद्यालय बलरामपुर में नौनिहालों को वितरित किए जूते-मोजे
बलदेव : विकास खंड बलदेव के प्राथमिक विद्यालय बलरामपुर में अग्रवाल समाज संगठन बलदेव द्वारा छात्रों को जूते- मोजे वितरित किए गए। इस अवसर पर अग्रवाल समाज संगठन के संस्थापक अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने बताया कि सर्दी के इस भीषण मौसम में जूते-मोजे पहनकर स्कूल आने से बच्चों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि जब बच्चे यूनिफॉर्म और जूते पहनकर स्कूल आयेंगे, तो उनका आत्मविश्वास व आत्म सम्मान बढ़ेगा, अनुपस्थिती कम होगी और छात्र पूरी एकाग्रता से पढ़ाई कर पाएंगे व दूसरे छात्रों के साथ बराबरी महसूस करेंगे, जिससे शैक्षणिक परिणाम काफी अच्छे होंगे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ जगदीश पाठक ने बताया कि भीषण सर्दी में जरूरतमंद स्कूली बच्चों को जूते व मोजे वितरित करना शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों ही दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है, इन बच्चों को जूते-मोजे मिलने से यह बच्चे अब ठंड, चोट और संक्रमण से सुरक्षित रह सकेंगे, जिससे स्कूल में उपस्थिति भी बढ़ेगी और उनमें आत्मविश्वास आयेगा। उन्होंने बताया कि अग्रवाल समाज संगठन द्वारा विद्यालय के जरूरतमंद बच्चों को जूते व मोजे देकर उनकी शिक्षा में बाधा को दूर करने और उनके गरिमा के साथ स्कूल आने में मदद का एक सराहनीय प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के विकास और छात्रों की सुविधाओं के लिए ऐसे ही समाजसेवियों को आगे आना चाहिए जिससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की बेहतर शिक्षक परिवेश मिल सके। जूता मोजा वितरण कार्यक्रम में संजीव अग्रवाल, छैल बिहारी अग्रवाल, पवन गोयल, लक्ष्मण अग्रवाल, सोनू भैया, श्याम सुंदर गोयल आदि का विशेष सहयोग रहा तथा डॉ ममता रानी, बिंदु शर्मा, गीता सक्सेना, पूजा कुमारी की उपस्थिति मुख्य रही।
Follow Samachar24