ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के वार्षिक अधिवेशन को लेकर हुई बोर्ड की मजलिस-ए-आमिला (कार्यकारिणी समिति) की अहम बैठक
Gargachary Times
20 December 2025, 19:45
224 views
Lucknow
लखनऊ। ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के सद्र दफ़्तर अवध प्वाइंट पर मौलाना सैय्यद साएम मेहंदी नक़वी साहब की सदारत (अध्यक्षता) में शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के होने वाले इजलासे आम को लेकर एक अहम बैठक हुई जिसमें बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी शिया धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास समेत बड़ी संख्या में हज़राते ओलमा, खोतबा, व अन्य सभी ओहदेदारान (पदाधिकारी) मौजूद रहे इस बैठक में आगामी 28, दिसंबर 2025 को 11:00 बजे दिन बड़ा इमामबाड़ा लखनऊ में होने वाले शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के इजलासे आम की तैयारियों और उसके इंतिज़ामात को लेकर विशेष चर्चा हुई।
बोर्ड के महासचिव शिया धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास साहब ने जलसे को ख़िताब करते हुए हज़राते ओलमा ए कराम, खोतबा, शोअरा, ज़ाकिरीन, मदारिस, अंजुमन हाय मातमी, क़ौमी इदारों व तमाम मोमिनीन से इजलास ए आम में शिरकत करने की अपील की।
इस मौक़े पर मुख्य रूप से हुज्जत उल इस्लाम मौलाना जाफ़र अब्बास, मौलाना डॉ० एजाज़ अतहर, हुज्जत उल इस्लाम मौलाना सैय्यद इन्तिज़ाम हैदर, हुज्जत उल इस्लाम मौलाना रज़ा अब्बास, मौलाना डॉ० अनवर हुसैन रिज़वी, हुज्जत उल इस्लाम मौलाना हसन मेहंदी, मौलाना मुमताज़ अली, मौलाना सैय्यद मज़ाहिर अली रिज़वी, प्रोफेसर शबीहे रज़ा बाक़री, डॉ० मीसम मुबारक, प्रोफेसर मिर्ज़ा मुहम्मद अबु तय्यब, बोर्ड के फाउंडर मेंबर हुसैन मोहसिन ज़ैदी, शिया हुसैनी फण्ड के महासचिव हसन मेहंदी झब्बू, सीनियर सहाफ़ी ज़हीर मुस्तफा, तंज़ीमे मिल्लत के महासचिव प्रिंस इक़बाल मिर्ज़ा, शेख़ सईद हुसैन समेत बड़ी संख्या में बोर्ड के पदाधिकारी, सदस्य व अन्य लोग मौजूद रहे।