विजय कुमार मौर्य को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई
Gargachary Times
31 July 2025, 21:22
69 views
Lucknow
उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (होमगार्ड्स) श्री विजय कुमार मौर्य, जो भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 1991 बैच के अधिकारी हैं, आज 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर विभाग द्वारा उन्हें सम्मानित करते हुए एक भावभीनी विदाई दी गई।
श्री मौर्य शुरू से ही पढ़ाई में होनहार रहे हैं। उन्होंने इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। उन्होंने आईआईटी बीएचयू से बीटेक, आईआईटी दिल्ली से एमटेक और सिंगापुर व अमेरिका की प्रसिद्ध यूनिवर्सिटियों से मास्टर इन पब्लिक मैनेजमेंट की पढ़ाई की।
आईपीएस बनने के बाद उन्होंने बाराबंकी, अयोध्या, बरेली, आगरा, गोरखपुर जैसे कई ज़िलों में पुलिस कप्तान के रूप में सेवा दी। इसके बाद वे मेरठ, सहारनपुर और आजमगढ़ जैसे बड़े क्षेत्रों में उप महानिरीक्षक के पद पर कार्यरत रहे। इस दौरान उन्होंने अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।
श्री मौर्य ने साल 2000-2001 में संयुक्त राष्ट्र के कोसोवो मिशन में भी एक साल की सेवा दी, जिसके लिए उन्हें यूएन शांति पदक मिला। वे भारत-नेपाल सीमा (एसएसबी), भारत-चीन सीमा (आईटीबीपी) और एयर इंडिया जैसी संस्थाओं में भी महत्वपूर्ण पदों पर रहे।
वर्ष 2022 में उन्हें पुलिस महानिदेशक (होमगार्ड्स) उत्तर प्रदेश बनाया गया। इस पद पर रहते हुए उन्होंने कई ये बड़े और सुधारात्मक काम किए
सभी होमगार्ड्स और पदाधिकारियों के जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन कराए गए।
ड्यूटी लगाने, उपस्थिति दर्ज करने और भुगतान की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन किया गया।
ड्यूटी भत्ता, वर्दी भत्ता, प्रशिक्षण भत्ता और एरियर का भुगतान सीधे बैंक खाते में कराया गया।
उनकी मेहनत और ईमानदारी के लिए उन्हें कई ये बड़े सम्मान भी मिले
पुलिस मेडल (2007)
राष्ट्रपति पुलिस पदक (2015)
यूनाइटेड नेशंस शांति मिशन पदक
डीजी कमेंडेशन डिस्क (सिल्वर, गोल्ड, प्लेटिनम)
अति उत्कृष्ट सेवा पदक (2024)