बाल विवाह मुक्त भारत (100 दिवसीय व ऑपरेशन जागृति विशेष कार्यक्रम)
Gargachary Times
20 December 2025, 20:06
189 views
Firozabad
बाल विवाह मुक्त* भारत अभियान व ऑपरेशन जागृति कार्यक्रम सुगरा बेगम इंटर कॉलेज फिरोजाबाद में किया गया। कार्यक्रम में sp सिटी रवि शंकर प्रसाद व जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन की मिशन शक्ति की अधिकारी अनम अकाशा ने बताया कि किस तरह से विद्यार्थी सोशल मीडिया से प्रेम प्रसंग में पड़कर खुद को हिंसा का शिकार बनने दे रहे हैं एवं बालिकाओं को *बाल विवाह मुक्त भारत के बारे में जागरूक किया गया। 18 वर्ष से कम आयु की लड़की का विवाह व 21 वर्ष से कम आयु के लड़के का विवाह होता है तो वह बाल विवाह की श्रेणी में आता है यदि ऐसा आपके आसपास हो रहा है तो आप सूचित करें ।
हब स्टाफ की मोहिनी शर्मा द्वारा वूमेन हेल्पलाइन नंबर बताए गए और साथ में बाल विवाह न होने देना की शपथ ग्रहण करवाई गए । हब स्टाफ से अरुण द्वारा बालिकाओं को सरकारी योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना ,मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, महिला हेल्पलाइन नंबर, वन स्टॉप सेंटर आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में एचपी सिटी द्वारा समस्त बच्चों को साइबर हिंसा से बचने के टिप्स प्रदान किए गए और समस्त महिला हेल्पलाइन नंबर्स की जानकारी दी गई इसके साथ कार्यक्रम के अंत में डी एच ए व स्टाफ मोहिनी शर्मा द्वारा समस्त को बाल विवाह मुक्त भारत पर शपथ कराई गई। कार्यक्रम में एसपी सिटी फिरोजाबाद का सिटी थाना अध्यक्ष थाना रसूलपुर एस आई अलका एवं संबंधित थाने के आरक्षी और जिला फिरोजाबाद एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन महिला कल्याण विभाग से मोहिनी शर्मा अरुण कुमार एवं सभी अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं।