Loading...

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान 58 शिकायतें आईं, जिसमें से 12 का मौके पर ही किया गया निस्तारण

Gargachary Times 20 December 2025, 20:06 324 views
Firozabad
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान 58 शिकायतें आईं, जिसमें से 12 का मौके पर ही किया गया निस्तारण
जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित एवं मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के साथ समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील शिकोहाबाद के सभागार कक्ष में किया गया, जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन विभागों से संबंधित प्रकरण आए हैं, उन सभी प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करें इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही क्षम्य नहीं होगी, उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शिकायतकर्ता को एक ही शिकायत के लिए बार-बार चक्कर न लगाना पड़े, उसकी शिकायत का एक ही बार में निस्तारण की जाए, यदि शिकायतों का निस्तारण में कोई अधिकारी लापरवाही करेगा तो, उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी, इस दौरान राजस्व, कानून व्यवस्था, पेंशन, पूर्ति विभाग, नगर पालिका, भूमि कब्जा आदि मामले आए, इस दौरान देवेंद्र कुमार जो नगला झील शोभापुर शिकोहाबाद के निवासी हैं, उन्होंने शिकायत की है कि गांव के लोगों को आने-जाने के मार्ग में कठिनाई होती है, इस हेतु चकरोड काफी दिनों से अधूरा पड़ा हुआ, इसकी पैमाइश कराकर चकरोड बनवाने की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी शिकोहाबाद को निर्देशित किया की स्थलीय जांच कर आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार सुदामापुरी निवासी विनोद कुमार ने शिकायत की की संयुक्त चिकित्सालय में महिला डॉक्टर की ड्यूटी निरंतर लगाये जाने के संबंध में बताया कि महिला डॉक्टर अपनी ड्यूटी पर नहीं रहती है और इसके अलावा इस चिकित्सालय में डिजिटल एक्सरे मशीन खराब पड़ी है, उसे चालू कराया जाए, जिस पर जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि नियमित रूप से आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें, इस दौरान जिलाधिकारी के समक्ष संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 58 शिकायती पत्र आए, जिसमें से 12 का मौके पर निस्तारण किया गया, इस अवसर पर उप जिलाधिकारी डॉ गजेंद्र पाल सिंह, परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष पांडे सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी आज उपस्थित रहें। इसके बाद जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शिकोहाबाद स्थित बस अड्डा पर बने महिला एवं पुरुष रैन बसेरे का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उन्होने रैन बसेरे में विद्युत, पेयजल, रजाई-गददे, पलंग की उपलब्धता आदि व्यवस्थाओं को देखा, जो रैन बसेरे में पाई गई और बस अड्डे पर शीत लहर को देखते हुए लकड़ी के अलाव एवं गैस के हीटर चलते हुए नजर आए, इस जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने गरीब असहाय लोगों को कंबल भी वितरित किए।
Follow Samachar24