सरस्वती विद्या मन्दिर शिकोहाबाद में में छात्र / छात्राओं को ऑपरेशन जागृति फेज -05 के सम्बन्ध में किया जागरूक
Gargachary Times
20 December 2025, 20:07
192 views
Firozabad
अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा महोदया श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में महिलाओं / बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन एवं उनके प्रति होने वाले अपराध में कमी लाने हेतु “ऑपरेशन जागृति” अभियान फेज-05 दिनांक 14-12-2025 से 23-12-2025 तक एक विशेष अभियान के क्रम में आज दिनांक 20-12-2025 को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना शिकोहाबाद क्षेत्रान्तर्गत सरस्वती विद्या मन्दिर शिकोहाबाद में छात्र / छात्राओं को विशेष जानकारी देकर जागरूक किया गया । महोदय द्वारा छात्र/छात्राओं को विभिन्न हैल्पलाइन नम्बरों एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप, एक्स, फेसबुक, इन्स्टाग्राम आदि के सम्बन्ध में विशेष जानकारी देकर जागरूक किया गया । जनपद में पुलिस टीमों द्वारा लगातार रैली, संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक आदि माध्यमों से छात्र-छात्राओं, महिलाओं व बालिकाओं को ऑपरेशन जागृति अभियान फेज 05 के तहत सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन तथा युवाओं में प्रेम प्रसंग (Elopement) के अंतर्गत घर से चले जाने के मामलों की रोकथाम हेतु किया जा रहा है जागरुक । कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद एवं थाना शिकोहाबाद ऑपरेशन जागृति टीम उपस्थित रहे । जनपद में लगातार जागरुकता अभियान जारी है ।