Loading...

कार, ट्रक ट्रैक्टर सहित साइकिल तक फरह पुलिस ने सैकड़ों गाड़ियों पर चिपकाया रिफ्लेक्टर, हाइवे पर होगी सुरक्षा

Gargachary Times 20 December 2025, 20:08 96 views
Mathura
कार, ट्रक ट्रैक्टर सहित साइकिल तक फरह पुलिस ने सैकड़ों गाड़ियों पर चिपकाया रिफ्लेक्टर, हाइवे पर होगी सुरक्षा
फरह।सुरक्षित ट्रैफिक के लिए फरह ने पुलिस हाइवे वाहन चालकों की लिए सुरक्षा के तहत गाड़ियों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाने का कैंपेन शुरू किया गया है। टेप मुख्य रूप से ट्रैक्टर ट्रॉली, ऑटो-रिक्शा, ट्रक कार और भारी गाड़ियों के पीछे लगाया गया , ताकि अगर वे खराब होकर सड़कों पर खड़ी रहें, तो उन्हें दूर से ही पहचाना जा सके। शनिवार को हाइवे स्थिति मां की रसोई रेस्टोरेंट, ओर अलग-अलग जगहों पर गाड़ियों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाया। इस कैंपेन के दौरान सैकड़ों गाड़ियों से ज्यादा ड्राइवरों को इसके बारे में जागरूक भी किया गया। जैसे-जैसे सर्दी बढ़ रही है और कोहरा शुरू होगा, बिना रिफ्लेक्टिव टेप वाली गाड़ियों से बड़ा खतरा हो सकता है। ड्राइवर और वाहन मालिकों को बताया कि आप सुरक्षित चले गाड़ी खड़ी करते समय सुरक्षित स्थान का ही प्रयोग करे इस मौके पर फरह थाना प्रभारी त्रिलोकी सिंह ओर क्राइम प्रभारी यशपाल सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक महिपाल सिंह,रैपुरा जाट चौकी प्रभारी तेजेन्द्र , कस्बा इंचार्ज अजय सिंह मलिक, टोल चौकी प्रभारी अभिलाख सिंह ने संयुक्त रूप आगरा मथुरा हाइवे, उत्तरी बाईपास, फरह परखम मार्ग सहित इन व्यस्त सड़कों पर रिफ्लेक्टर लगाकर वाहन सुरक्षा की खबरें पब्लिश कर रही है ताकि सड़क हादसों को रोका जा सके।
Follow Samachar24