शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त वाजिद को अवैध असलहा सहित किया गिरफ्तार
Gargachary Times
20 December 2025, 20:09
295 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद फिरोजाबाद के निर्देशन में अवैध शस्त्रों की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के कुशल नेतृत्व में थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा चेकिंग संदिग्ध वाहन/व्यक्ति के दौरान मुखबिर की सूचना पर कांशीराम तिराहा से नौशेहरा की ओर जाने वाली पक्की सड़क पुराना इटावा रोड कस्बा शिकोहाबाद से एक अभियुक्त वाजिद पुत्र यासीन उर्फ यूनिश खाँ को एक अवैध तमंचा 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना शिकोहाबाद पर मु0अ0सं0 871/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।