Loading...

आगरा में राजस्व परिषद की स्थाई खंडपीठ स्थापित किए जाने की मांग को लेकर सौपा मांग पत्र

Gargachary Times 20 December 2025, 20:09 221 views
Lucknow
आगरा में राजस्व परिषद की स्थाई खंडपीठ स्थापित किए जाने की मांग को लेकर सौपा मांग पत्र
लखनऊः आगरा में क्षेत्रीय जनता की बढ़ती समस्याओं के निदान वादों के तुरंत निस्तारण तथा जनता को सस्ता एवं सुलभ न्याय दिलाने के उद्देश्य से 1985 में बादकारियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए आगरा में राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश की सर्किट कोर्ट स्थापित की गई थी जिसमें माननीय राजस्व परिषद के दो सदस्य आगरा सर्किट कोर्ट में कार्य करने हेतु नियुक्त किए गए थे जो वर्तमान में संचालित है जबकि उत्तर प्रदेश का यह विशाल स्थान है यहॉ जन समस्याओं के निदान वादों के निस्तारण के लिए खंडपीठ स्थापित किए जाने की मांग की गई है इसी को लेकर अशोक कुमार एडवोकेट के द्वारा राजस्व परिषद के अध्यक्ष अनिल कुमार से लखनऊ में मुलाकात कर स्थाई खंडपीठ बनाए जाने की मांग को लेकर एक मांग पत्र भी सौपा, अधिवक्ता अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कीे क्षेत्रीय जनता को सस्ता और सुलभ न्याय देने के लिए 26 साल पहले भी मांग की गई थी लेकिन 26 साल बीत जाने के बाद भी खंडपीठ स्थापित नहीं हो पाई है जिससे क्षेत्रीय जनता की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं उन्होंने राजस्व परिषद के अध्यक्ष से अनुरोध किया है कि राजस्व परिषद की खंडपीठ को स्थापित किया जाए !
Follow Samachar24