Loading...

श्री बालाजी दरबार सेवा समति बरेली के तत्वावधान में मेंहदीपुर बालाजी दर्शनो को निकली पैदल पदयात्रा

Gargachary Times 21 December 2025, 19:21 167 views
Mathura
श्री बालाजी दरबार सेवा समति बरेली के तत्वावधान में मेंहदीपुर बालाजी दर्शनो को निकली पैदल पदयात्रा
श्री बालाजी दरबार सेवा समति बरेली के तत्वावधान में मेंहदीपुर बालाजी दर्शनो को निकली पैदल पदयात्रा रविवार को कस्वा राया से होकर गुजरी।कस्वा में प्रवेश करते ही भजन कीर्तन की धुन गुंजायमान होने पर कस्बावासी पदयात्रा में शामिल हनुमान भक्तों का स्वागत करने के लिए आतुर दिखाई दिये।यह पदयात्रा 17 दिसम्बर से प्रारम्भ हुई बताई गई है।कस्वा के अमित अग्रवाल ने सभी भक्तजनों को सुबह के वक्त जलपान सेवा कर अपने आप को धन्य किया।इसके अलावा राया मथुरा मार्ग से भजनकीर्तन करते निकल रही पद यात्रा का व्यपारी दुकानदारों ने भी स्वागत किया।और बालाजी महाराज की आरती उतार अपने आप को धन्य माना।
Follow Samachar24