रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध चाकू सहित किया गिरफ्तार
Gargachary Times
21 December 2025, 19:28
126 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में जनपद में चलाये जा रहे विशेष अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में थाना रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त लाखन पुत्र काली चरन निवासी राठौर नगर आसफाबाद थाना रसूलपुर जिला फिरोजाबाद को एक अवैध चाकू के साथ बिजली घर सर्विस रोड के पास से दिनांक 20.11.2025 को गिरफ्तार किया गया है । बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 587/25 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।