Loading...

एका पुलिस व सर्विलांस पुलिस टीम द्वारा नगला एका में प्रेमशंकर उर्फ छुटकू की हुई हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए हत्या करने वाले अभियुक्त क्षेत्रपाल को किया गिरफ्तार

Gargachary Times 21 December 2025, 19:30 319 views
Firozabad
एका पुलिस व सर्विलांस पुलिस टीम द्वारा नगला एका में प्रेमशंकर उर्फ छुटकू की हुई हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए हत्या करने वाले अभियुक्त क्षेत्रपाल को किया गिरफ्तार
अमर सिंह पुत्र श्री जल सिंह निवासी नगला भारा थाना एका जिला फिरोजाबाद के पुत्र प्रेमशंकर उर्फ छुटकू की मुफलर से गला कसकर हत्या कर शव गांव के पास खेतों में बने मन्दिर की कोठरी में डाल देने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 मु0अ0सं0 355/25 धारा 103(1) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था । घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी जसराना जसराना के नेतृत्व में थाना एका पर दो पुलिस टीमों का गठन किया गया था । गठित टीम द्वारा घटना के अनावरण व घटना में संलिप्त अभियुक्तगण को सीसीटीवी कैमरे, त्रिनेत्र एप्प व ओपरेशन पहचान एप्प की मदद से सर्विलांस टीम के सामंजस्य से घटना कारित करने वाले अज्ञात अभियुक्तगण को चिन्हित कर साक्ष्य संकलन करते हुए उक्त घटना का अनावरण किया गया । गठित पुलिस टीम द्वारा प्रकाश मे आये अभियुक्त क्षेत्रपाल पुत्र नन्नू सिंह नि0 सुजायतपुर थाना एका जनपद फिरोजाबाद को मुखबिर खास की सूचना पर धारू पुल से गोपालपुर की ओर जाने वाली नहर की पटरी से दि0 21.12.2025 को समय 09.40 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है । घटना में शामिल अन्य दो आरोपियों 1-बिजेन्द्र पुत्र माधौ सिंह व 2-गजराज पुत्र रामजीलाल निवासीगण सुजायतपुर थाना एका जनपद फिरोजाबाद की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा सम्भावित स्थानों पर प्रभावी दबिश दी जा रही है । शीघ्र ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी ।
Follow Samachar24