व्यास पीठ पर बैठकर महिलाओं के लिए अशोभनीय भाषा बोलना दुर्भाग्यपूर्ण , महिलाएं करे बहिष्कार: बविता चौहान महिला आयोग अध्यक्ष
Gargachary Times
31 July 2025, 21:26
66 views
Mathura
व्यास पीठ पर बैठकर महिलाओं के बारे में जो सन्त या भागवत प्रवक्ता अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते है, ऐसे कथावाच व संतो का सभी महिलाओं को बहिष्कार करना चाहिए।भागवत प्रवक्ता अनिरुद्धाचार्य व संत प्रेमानंद के द्वारा महिलाओं के खिलाफ की गई टिप्पणी पर मीडिया से रूबरू होते हुए बोली महिला आयोग की अध्यक्ष बविता चौहान। वही बविता चौहान ने कहा कि भारत वह देश है जहां महिलाओं की पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि संत कथावाचक भागवत व्यास पीठ पर बैठकर महिलाओं के बारे में ऐसे शब्द प्रयोग कर रहे हैं जो बड़ा ही दुर्भाग्यपूर्ण है। महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान गुरुवार को मथुरा पहुंची।जहां उन्होंने महिलाओं की समस्याओं को लेकर जनसुनवाई की। इस दौरान महिला अधिवक्ताओं ने भागवत प्रवक्ता अनिरुद्धाचार्य की टिप्पणी को लेकर बविता चौहान से शिकायत की और अनिरुद्धाचार्य पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। इस दौरान जानकारी देते हुए एडवोकेट सौम्या शुक्ला ने बताया कि। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भागवत प्रवक्ता अनिरुद्धाचार्य ने लड़कियों के बारे बहुत ही अशोभनीय टिप्पणी की है ।जिसको लेकर हमने कुछ दिन पूर्व एसएसपी से शिकायत की लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है ।आज महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान से शिकायत की और कार्रवाई की मांग की है । यदि कार्रवाई नहीं की जाती है तो वह न्यायालय की शरण में जाएंगी।
इस दौरान पूजा शर्मा एडवोकेट, सौम्या शुक्ला एडवोकेट, भावना सेंगर एडवोकेट, मानसी एडवोकेट, व पूनम तोमर आदि मौजूद रही।