Loading...

पति पत्नी में मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी के मारी गोली

Gargachary Times 31 July 2025, 21:27 36 views
Mathura
पति पत्नी में मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी के मारी गोली
टैंटीगांव कस्बे में गुरुवार दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब घरेलू कलह से परेशान एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी को गोली मारी साथ ही गोली मार कर अपनी जीवन लीला भी समाप्त की सुरीर के टैंटीगांव कस्बे में सौदान सिंह का पिछले कई दिनों से अपनी पत्नी राजकुमारी के साथ मनमुटाव चल रहा था। गुरुवार को विवाद इतना बढ़ गया कि सौदान ने गुस्से में आकर तमंचे से पत्नी के पेट में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर उनका बेटा मौसम मौके पर पहुंचा और घायल मां को आनन-फानन में अस्पताल लेकर भागा। इसी बीच सौदान सिंह ने तमंचे से अपनी कनपटी पर गोली चला दी। वहीँ सौदान सिंह की रास्ते मेँ ही मौत हो गयी, मौत की सूचना के वाद गांव मेँ मातम फैल गया
Follow Samachar24