स्मारक निदेशक और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने किया निशुल्क शीतकालीन शिविर का शुभारंभ
Gargachary Times
22 December 2025, 20:53
109 views
Mathura
फरह: सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रामा अस्पताल में निश्शुल्क शीतकालीन जांच शिविर का शुभारंभ हुआ। 15 जनवरी तक मरीजों की कई जांच निशुल्क की जाएंगी, जबकि 10 रुपये के पंजीकरण शुल्क पर मरीज बीमारी का निदान करा सकेंगे।
निशुल्क शीतकालीन जांच शिविर का शुभारंभ करते हुए पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मभूमि स्मारक समिति के निदेशक सोनपाल ने कहा कि रामा अस्पताल के शुभारंभ से फरह क्षेत्र के अलावा यमुना पार और आगरा-मथुरा के मरीजों को लाभ मिलेगा। इस अस्पताल के शुरू होने से गरीब और मध्यम वर्ग के मरीजों को दिल्ली आगरा और फरीदाबाद के बजाय रामा अस्पताल में बेहतर इलाज मिलने से बड़ा फायदा होगा।
ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र में एक बड़े अस्पताल की आवश्यकता थी, इस अस्पताल के शुरू होने से मरीजों की दिल्ली की दौड़ बंद होगी। आगरा से बेहतर इलाज मिलेगा। इस अस्पताल का सबसे ज्यादा लाभ फरह क्षेत्र के अलावा बल्देव और आसपास के जिलों के मरीज आयेंगें
रामा इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस चुरमुरा के यूनिट हेड जग विजय सिंह ने बताया कि अस्पताल में 15 जनवरी तक अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा निश्शुल्क स्वास्थ्य जांच की जाएंगी, इनमें रक्त, मधुमेह, हृदय, किडनी और मूत्र जांच शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में सभी चिकित्सीय सुविधाएं केवल 10 रुपये के पंजीकरण पर मरीजों को प्रदान की जाएंगी, जबकि कुछ दवाएं निश्शुल्क को और कुछ दवाएं 10 प्रतिशत छूट के साथ उपलब्ध कराई जाएगी।
अतिथियों ने अस्पताल परिसर में स्थित मंदिर में भगवान श्री राम के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर निशुल्क शीतकालीन जांच शिविर का शुभारंभ किया। इस मौके पर स्मारक निदेशक ,सोनपाल, ब्लॉक प्रमुख अनिल सिंह मंडल अध्यक्ष पारस ठाकुर नंदकिशोर प्रधान राम पाठक ओम प्रकाश शर्मा ठाकुर रविंद्र सिंह एचआर सरिता, विशाल सिंह ,पवन चौधरी चिकित्सा और अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा,