Loading...

अवैध खनन में ट्रैक्टर-ट्राॅली एवं लोडर पकड़ा, सीज

Gargachary Times 22 December 2025, 20:54 119 views
Mathura
अवैध खनन में ट्रैक्टर-ट्राॅली एवं लोडर पकड़ा, सीज
फरह। अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर पुलिस ओर खनन अधिकारी ने संयुक्त कार्रवाई में सोमवार को छापा मारा। मखदूम में अवैध खनन की काफी दिन से सूचना मिल रही थी, बताया गया कि खनन कुछ सफेदपोश की निगरानी में चल रहा था, विगत दो दिन पूर्व भी कस्बा इंचार्ज उप निरीक्षक अजय मलिक ने चार ट्रैक्टर पकड़ कर कार्रवाई की थी, सोमवार को भी मखदूम रोड़ किनारे ट्रैक्टर की ट्राॅली में लोडर से मिट्टी भरी जा रही थी। खनन अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि खनन कर्ताओं से कागज दिखाने को कहा लेकिन खनन से संबंधित अनुमति पत्र नहीं दिखा सका। इस पर ट्रैक्टर ट्रॉली और लोडर को कब्जे में लेकर फरह थाने में खड़ा कर अवैध खनन में कार्रवाई की जा रही है।
Follow Samachar24