Loading...

एकपीओ की जिला स्तरीय अनुसरण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम रमेश रंजन की अध्यक्षता मे आयोजित की गई

Gargachary Times 22 December 2025, 20:55 115 views
Firozabad
एकपीओ की जिला स्तरीय अनुसरण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम रमेश रंजन की अध्यक्षता मे आयोजित की गई
एफपीओ की जिला स्तरीय अनुसरण समिति की बैठक कलेक्ट सभागार में जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के समस्त एफपीओ किसानों की आय बढ़ाने के लिए बेहतर रणनीति तैयार करें तथा बेहतर इनपुट एवं उत्पादन प्रबंधन के साथ कृषि उत्पादों की प्रोसेसिंग के माध्यम से किसानों की आई बढ़ाने में आगे आए। उन्होंने एल डी एम को निर्देशित किया एफ पी ओ को आसान ऋण उपलब्ध कराया जाय। उन्होंने बताया कि जनपद में सात नए एफ पी ओ का गठन किया जाना है। भारत सरकार द्वारा चयनित संस्था फेयर ट्रेड बास्केट इंडिया लिमिटेड द्वारा फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, नारखी, एका, अराव, जसराना, मदनपुर में ये एफ पी ओ गठित किए जाएंगे। जिलाधिकारी महोदय द्वारा संस्था के प्रतिनिधि को निर्देशित किया कि अब तक किए गए कार्यों का ब्यौरा तैयार कर एक सप्ताह में प्रस्तुत करें। पूरी पारदर्शिता के साथ एफ पी ओ का गठन किया जाए। उप कृषि निदेशक सत्येंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि समस्त एफ पी ओ यूपी शक्ति पोर्टल पर अपना डाटा अपडेट करा दें जिससे उनकी ग्रेडिंग हो सके। जिला उद्यान अधिकारी अनीता सिंह ने फूड प्रोसेसिंग की योजनाओं की जानकारी दी। जिला कृषि अधिकारी सुमित चौहान ने बताया कि एफ पी ओ किसानों को संतुलित उर्वरक प्रयोग के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर लीड बैंक मैनेजर, प्रभारी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सहित समस्त एफ पी ओ निदेशक उपस्थित रहे।
Follow Samachar24