Loading...

जिला बेसिक शिक्षाधिकारी व मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देशन में दिव्यांग बच्चों हेतु उपकरण वितरण

Gargachary Times 22 December 2025, 20:56 86 views
Firozabad
जिला बेसिक शिक्षाधिकारी व मुख्य चिकित्साधिकारी  के निर्देशन में  दिव्यांग बच्चों हेतु उपकरण वितरण
बच्चों हेतु कुल 263 बच्चों का उपकरण हेतु पंजीकरण हुआ था। जिसमें ट्राई साइकिल 13 व्हील चेयर 42, सी0पी0 चेयर 31, कैलिपर्स 21, हियरिंग ऐड (कान की सुनने की मशीन) 46,रोलेटर 20, ब्रेल किट 05 का वितरण किया गया। वितरण कानपुर से आई एलिम्को टीम द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कमलेश राजपूत ब्लॉक प्रमुख अरांव,राजीव गुप्ता (नगर पालिका,शिकोहाबाद चेयरमैन प्रतिनिधि,) रामकैलाश यादव (सदस्य राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम भारत सरकार), आशीष कुमार पांडे (जिला बेसिक शिक्षाधिकारी) महोदय द्वारा दीप प्रज्वलित कर व माँ सरस्वती जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर। किया गया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश सिंह (स्पेशल ऐजुकेटर्स) ने किया। इस अवसर पर विजय सिंह ( खण्ड शिक्षाधिकारी शिकोहाबाद) भी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने दिव्यांग बच्चों को उपकरण प्रदान करते हुए अभिवावकों से कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ उठाइये और जिम्मेदारी से बच्चों को दिए गए उपकरणों का उपयोग कीजिये। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय ने कार्यक्रम की सराहना की और अभिवावकों से कहा कि समेकित शिक्षा के अंतर्गत स्पेशल ऐजुकेटर्स द्वारा बच्चों को शैक्षिक सपोर्ट के साथ विभिन गतिविधियां की जाती हैं। अतः समस्त अभिवावकों को उपकरण की उपयोगिता समझनी चाहिए और उपकरण का ठीक से उपयोग करने को कहा। अजय पांडे (जिला समन्वयक-समेकित शिक्षा) व स्पेशल एडुकेटर्स संजीव सिंह, सुबोध सागर,धर्म कुमार, शिवेंद्र यादव,कप्तान सिंह,शादाब अली, स्नेहलता, अनामिका शर्मा,मानवी शर्मा,नवीन चतुर्वेदी, राकेश मिश्रा,सच्चिदानंद, सुबोध,अटल सिंह, सुभाषचंद्र, प्रद्युम्न शर्मा, दिनेश सिंह,अनिल सिंह,अमरेश सिंह,सत्यप्रकाश द्विवेदी, विजेंद्र सिंह, सुभाषचंद्र, धर्मेंद्र कुमार,शैलेन्द्र आदि उपस्थित रहे।
Follow Samachar24