पहलगाम में तैनात, जवान हुआ वीरगति को प्राप्त
Gargachary Times
22 December 2025, 20:59
101 views
Mathura
फरह। विकास खण्ड फरह क्षेत्र के गांव विशू के नगला बांस ,निवासी सैनिक लायक राम कश्मीर के पहलगाम में बलिदान हो गए। परिजनों को बलिदान होने की वजह पता नहीं चली है।
ग्राम पंचायत विसू के बांस का नगला निवासी लायक राम उम्र करीब 45 वर्ष सेना की राजपूत यूनिट में तैनात थे। वर्तमान में वह कश्मीर के पहलगाम में तैनात थे। सोमवार को सैनिक लायकराम के घर कश्मीर से उनके मित्र द्वारा फोन पर सूचना मिलने पर कोहराम मच गया, सैनिक के भाई भगत सिंह बताया कि लायक राम के मित्र ने बताया कि उसके भाई वीरगति को प्राप्त हो गए हैं, लेकिन वीरगति होने की वजह नहीं बता सके। भगत सिंह ने बताया कि करीब 19 साल पूर्व सेना में नियुक्त हुए थे। चार माह बाद रिटायर होने वाले थे। उनके तीन नाबालिक बच्चे है, बताया गया है कि उनका शव मंगलवार को गांव पहुंचेगा। सूचना पर उनके घर रिश्तेदारों ओर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।पूर्व प्रधान उदय सिंह, वर्तमान अशोक कुमार धर्म सिंह, भोला ठाकुर आदि ग्रामीणों ने बताया कि लायक बहुत ही मिलन सार थे।