Loading...

इण्डियन रेड क्रॉस सोसाइटी, उत्तर प्रदेश राज्य शाखा में शीतलहर से बचाव हेतु कम्बल वितरण

Gargachary Times 22 December 2025, 21:00 238 views
Lucknow
इण्डियन रेड क्रॉस सोसाइटी, उत्तर प्रदेश राज्य शाखा में शीतलहर से बचाव हेतु कम्बल वितरण
इण्डियन रेड क्रॉस सोसाइटी, उत्तर प्रदेश राज्य शाखा के द्वारा आज दिनांक 22/12/2025 को निर्बल आय वर्ग के मजदूरों को शीतलहर से बचाव हेतु निःशुल्क कम्बल वितरित किए गए। यह वितरण कार्यक्रम महासचिव रामानन्द कटियार के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 20 जरूरतमंद व्यक्ति लाभान्वित हुए। इस कार्यक्रम में रजनीश शर्मा, स्टोर इंचार्ज, उ0 प्र0 राज्य शाखा का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त इस अवसर पर अरुण कुमार सिंह (कोषाध्यक्ष), मो0 हारून, श्वेता सिंह, अजय रावत एवं मुस्कान चौरसिया भी उपस्थित रहे। यह पहल राज्य शाखा की सामाजिक सेवा के प्रति प्रतिबद्धता एवं मानवता की सेवा में रेड क्रॉस की निरंतर कोशिशों का प्रतिबिंब है।
Follow Samachar24