पचोखरा पुलिस टीम द्वारा दो शातिर चोर गिरफ्तार कब्जे से चोरी का सामान बरामद
Gargachary Times
22 December 2025, 21:07
184 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा जनपद में चोर / लुटेरों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी टूण्डला के नेतृत्व में थाना पचोखरा पुलिस टीम द्वारा कस्बा पचोखरा में मकान के अन्दर से हुई चोरी का 24 घण्टे के अन्दर चोरी का माल बरामद कर सफल अनावरण करते हुए गढी दया से नगला गंगाराम जाने वाले तिराहे से 02 अभियुक्तगण 1.सौरभ पुत्र महेन्द्र सिंह उम्र करीव 22 वर्ष निवासी चिरगवां थाना जलेसर जनपद एटा 2. अरविन्द कुमार पुत्र अजीत कुमार उम्र करीव 24 वर्ष निवासी ग्राम चिरगवां थाना जलेसर जनपद एटा दो कर्धनी सफेद धातू, दो अगूंठी पीली धातू, एख नाक की बेसर पीली धातु व एक पैंडल सफेद धातु सहित को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।