जमुनापार में अवैध कालोनी पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर, कालोनी की ध्वस्त
Gargachary Times
22 December 2025, 21:31
309 views
Mathura
मथुरा के जमुनापार क्षेत्र में सोमवार को मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण (MVDA) ने
एक बड़ी कार्यवाही की,
डंपिंग यार्ड से सटी कोल्ड स्टोरेज वाली भूमि पर विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया।
प्राधिकरण की टीम ने कॉलोनी में बनाए गए रोड, बिजली के खंभे और कुछ निर्माणाधीन मकानों की दीवारों को जमींदोज कर दिया।
ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के समय स्थानीय लोगों द्वारा विरोध भी किया गया, लेकिन मौके पर मौजूद पीएसी बल और पुलिस बल के चलते स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान लक्ष्मी नगर चौकी प्रभारी सहित पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही ।
यह पूरी कार्रवाई मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं सचिव के निर्देश पर की गई।
मौके पर सहायक अभियंता पंकज शुक्ला, अवर अभियंता बदन सिंह सहित प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम मौजूद रही।
प्राधिकरण के अनुसार उक्त अवैध कॉलोनी का निर्माण योगेश पुजारी द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृति और भूमि उपयोग परिवर्तन कराए किया जा रहा था, जो कि विकास प्राधिकरण के नियमों का खुला उल्लंघन है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा। और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ किसी भी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी।