Loading...

मुकाबलों में दिखा नौजवानो का जोश, दिखाया दम, दूसरे दिन 20 खेलो में खिलाडियों ने किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन

Gargachary Times 22 December 2025, 21:41 142 views
Agra
मुकाबलों में दिखा नौजवानो का जोश, दिखाया दम, दूसरे दिन 20 खेलो में खिलाडियों ने किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन
आगरा। तृतीय सांसद खेल महोत्सव के दूसरे दिन एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम पर सोमवार को बीस खेलों में खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में जहां मेडल जीते वहीं टीम गेम्स में अपनी टीमों को अगले दौर में पहुंचाया। चेस, कबड्डी, रस्साकसी, बॉक्सिंग, कराटे हॉकी, ताइक्वांडो, कुश्ती, पेंचक सिलाट, पिट्ट् वेटलिफ्टिंग, एथलेक्टिस खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। केंद्रीय पंचायती राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत करने अलग-अलग जगह चल रहे खेलो में बारी बारी से जाकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। सांसद प्रो.एसपी सिंह बघेल ने कहा कि देश में खेल प्रतिभाएं लगातार बढ़ रही हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसका परिणाम है हमें दीपक चाहर, राहुल चाहर, दीप्ति शर्मा, पूनम यादव और कार्तिक शर्मा जैसे अच्छे खिलाड़ियों ने शहर का नाम रोशन किया। खेल महोत्सव समन्वयक दिगम्बर सिंह धाकरे व पार्षद गौरव शर्मा ने बताया कि दूसरे दिन विभिन्न खेलो में महिला व पुरुष वर्ग में करीब तीन हज़ार खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। आगरा से बाहर से आये खिलाड़ियों के लिए रहने और खाने की व्यवस्था की गयी है। संचालन रिनेश मित्तल ने किया। इस असवर पर नवीन गौतम, प्रांशु हरिद्वार दुबे, राम चौधरी, मनवीर सिंह बघेल, अशोक गोला, गौरव राजावत, दीपक बघेल, अलोक प्रेम नगार, सुमित शर्मा, दीप बघेल, मोतीलाल जैन, महेश शर्मा, यादवेंद्र शर्मा, नितेश अग्रवाल, टीएन अग्रवाल, प्रमोद गुप्ता, सुधीर राठौर, बंटी बघेल, संतोष कटरा, मधु बघेल, वीना लवानिया, क्षमा जैन आदि मौजूद रहे। कब्बड्डी कब्बडी के फाइनल मैच में कैंट इंटर कॉलेज ने सीसीएस को हराकर जीत हासिल की। पिट्टू सेमीफइनल में हरियाणा की टीम ने देव पब्लिक स्कुल की टीम को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। बलूनी पब्लिक स्कुल ने यूपी योद्दा को पराजित कर फाइनल में अपना स्थान बनाया। बॉलीबॉल बालिका वर्ग में एमपीएस इंस्टीटूट, सेंट जॉन्स कॉलेज, एसबीआर कॉलेज, ऑल सेंट स्कुल और एमपीएस फतेहाबाद सेमीफइनल में पहुंचे। बालक वर्ग में सेंट स्टीफन, एकलव्य स्टेडियम, एपीएस सेमीफइनल में पहुंचे। बॉक्सिंग पुरुष वर्ग में 48 किग्रा में मनीष और यश, 50 किग्रा में सुमित और हर्ष, 57 किग्रा में लवकुश, 60 किग्रा में अभिषेक और विनीत ने मुकाबला जीतकर सेमीफइनल में में प्रवेश किया। वही, महिला वर्ग में 30 किग्रा में हिरित्वी, 46 किग्रा में कनक ने सेमीफइनल में में प्रवेश किया। दौड़ बालिका वर्ग में 400 मी. दौड़ में पायल को स्वर्ण, सिया को रजत और कुमकुम को कांस्य पदक मिले। बालिका वर्ग में 800 मी. में पायल शर्मा को स्वर्ण, अनामिका यादव को रजत और निकिता यादव को कांस्य पदक मिले। बालिका वर्ग में 1500 मी. में प्रतिज्ञा को स्वर्ण, अनामिका यादव को रजत और निकिता यादव को कांस्य पदक मिले। बालक वर्ग में 1500 मी. दौड़ में सतेंद्र को स्वर्ण, प्रशांत को रजत और ललित को कांस्य पदक मिले। रस्साकस्सी सूरज गोविन्द स्कुल ने समगौर वर्रिएर्स को हरा कर सेमीफइनल में प्रवेश किया। सेंट मार्क्स आगरा वर्रियस ने सेंट जॉन्स कॉलेज को हरा कर सेमीफइनल में जगह बनायीं। बजरंग टीम ने एसटीआरएस को हरा कर सेमीफइनल में प्रवेश किया। पंडित गौतम कॉल क्लब ने जीडीएन को हरा कर सेमीफइनल में प्रवेश किया। टेबल टेनिस बालक वर्ग अंडर-17 में विहान शर्मा व अंकित यादव ने फाइनल में प्रवेश किया। अंडर-19 में ऋतिक कुमार व वंश सिंह ने फाइनल में प्रवेश किया। पुरुष वर्ग में वैभव पटेल व ऋतिक कुमार ने फाइनल में प्रवेश किया। बालिका वर्ग अंडर-17 में आस्था व प्रिया ने फाइनल में प्रवेश किया। अंडर-19 में इनाया व दीक्षा ने फाइनल में प्रवेश किया। महिला वर्ग में कनक व जानवी ने सेमीफइनल जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। कराटे बालक वर्ग में अंडर-14 में 21 से 25 किग्रा में अथर्व को स्वर्ण, नवदीप को रजत और आदित्य को कांस्य पदक मिले। 26 से 30 किग्रा में विहान भारदवाज को स्वर्ण, आर्यन शर्मा को रजत और दिव्यांशु को कांस्य पदक मिले। 31 से 35 किग्रा में अनंत को स्वर्ण, यश को रजत और रिशु राज को कांस्य पदक मिले। 36 से 40 किग्रा में विवेक को स्वर्ण, अक्षत को रजत और पार्थ को कांस्य पदक मिले। 41 से 45 किग्रा में अंकित को स्वर्ण, तनव को रजत और अर्पित को कांस्य पदक मिले। 45 किग्रा से अधिक में अश्विन को स्वर्ण, आर्यन को रजत और प्रांजल को कांस्य पदक मिले। पेंचक सिलाट पुरुष वर्ग अंडर 17 में 39 से 43 किग्रा में विवेक को स्वर्ण, अली हसन को रजत और पियूष को कांस्य पदक मिले। 43 से 47 किग्रा में अबुजार को स्वर्ण, धीरज को रजत और दीपक बघेल को कांस्य पदक मिले। 47 से 51 किग्रा में उमेद को स्वर्ण, नकुल को रजत और वीवांग को कांस्य पदक मिले। 51 से 55 किग्रा में जतिन को स्वर्ण, कुलदीप को रजत और इशांत को कांस्य पदक मिले। महिला वर्ग अंडर 17 में 39 से 43 किग्रा में ज्योति को स्वर्ण, गुंजन को रजत और नंदनी को कांस्य पदक मिले। 43 से 47 किग्रा में ज्योति मुद्गल को स्वर्ण, राजनंदनी को रजत और रिया को कांस्य पदक मिले। 47 से 51 किग्रा में निमृत को स्वर्ण, योग्यता को रजत और चित्रांशी अग्रवाल को कांस्य पदक मिले।
Follow Samachar24