एसओजी टीम व गोवर्धन पुलिस की संयुक्त कार्यवाही मेँ अंतर्राजीय सायबर अपराधी को मुठभेड़ मेँ लगी गोली
Gargachary Times
23 December 2025, 20:18
191 views
Mathura
गोवर्धन -एसओजी टीम व गोवर्धन पुलिस को उस समय बडी सफलता हाथ लगी ज़ब मुठभेड़ मेँ एक 25 हजार के इनामी अंतर्राजीय बदमाश को गिरफ्तार किया. क्षेत्रधिकारी गोवर्धन अनिल कुमार ने बताया की मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि सकरवा बाईपास कर एक अंतर्राजीय बदमाश अपने एक अन्य साथी के साथ मौजूद है ज़ब पुलिस ने उनकी घेराबंदी की तो बदमाशों ने अपने आप को घिरा देख पुलिस दल पर फायरिंग शुरू करदी आत्मरक्षा हेतु पुलिस टीम द्वारा जवाबी कार्यवाही मेँ की गयी फायरिंग के दौरान शाहिद पुत्र साहून उम्र करीब 26 वर्ष निवासी देवसेरस थाना गोवर्धन के गोली लगी साथ ही उसका एक अन्य साथी वेरी अँधेरे का फायदा उठाकर भागने मेँ कामयाब रहा जिसकी तलाश मेँ कांबिंग जारी है, घायल बदमाश को उपचार के लिये जिला अस्पताल मेँ भर्ती कराया गया है. घायल बदमाश से तलाशी के दौरान देशी तमंचा जिन्दा व खोखा कारतूस सहित एक बिना नंबर की बाईक बरामद की है. बदमाश पर दर्जन भर से ज्यादा विभिन्न थानों मेँ केस दर्ज हैँ।