जाते-जाते कढ़ाई में बची आखरी खुरचन भी समेटने में लगे जोन 6 के जेई एस के दीक्षित
Gargachary Times
1 August 2025, 19:11
37 views
Lucknow
लखनऊ
जाते-जाते कढ़ाई में बची आखरी खुरचन भी समेटने में लगे जोन 6 के जेई एस के दीक्षित
बिल्डर भी उनके रहते अपने अधूरे कामों को पूरा करने में जुटे हैं ऐसा ही कुछ मामला जोन 6 अंतर्गत पुराना RTO अशोकनगर का प्रकाश में आया है
जहां बिल्डर एसके दीक्षित के रहते बिल्डिंग के अधूरे काम को पूरा करने में लगा है
बता दे के दो बार पूर्व में सील हो चुकी बिल्डिंग बन कर तैयार हो गई बिल्डर ने इस बिल्डिंग का ट्रांसफार्मर जो कि नियमानुसार बिल्डिंग के अंदर होना चाहिए था लेकिन बिल्डर ने ट्रांसफार्मर बांस मंडी उप केंद्र के ए एक्स एन ,एस डीओ, एवं जेई की मेहरबानी से सड़क पर लगवा दिया
अब बिल्डिंग में विद्युत सप्लाई लखनऊ विकास प्राधिकरण जोन 6 एसके दीक्षित के रहते जोड़ने का काम तीव्रता से किया जा रहा है
विद्युत सप्लाई जोड़ने पहुंचे बांस मंडी उप केंद्र के अधिकारियों से जब जानकारी ली गई SDO का तर्क था पूर्व में या बिल्डिंग सील हो चुकी है इसकी उन्हें जानकारी नहीं दी गई
जबकि पूर्व में रहे जोन 6 में जोनल अधिकारी शशि भूषण पाठक एवं वर्तमान में जेई एस के दीक्षित को बिल्डिंग सील करने उपरांत बिजली विभाग को बिल्डिंग का TC कनेक्शन काटने हेतु जानकारी देना थी
लेकिन बिल्डरों से मधुर संबंध रखने वाले यह अधिकारी बिजली विभाग को जानकारी नहीं देते
जोन 6 के जेई एसके दीक्षित का कार्यकाल मात्र एक माह का बचा है इसलिए बिल्डर जेई साहब के जाने से पूर्व बिल्डिंग के अधूरे कामों को पूरा करने में लगा है
अब देखने वाली बात या होगी कि इस खबर का कितना संज्ञान लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारी एवं बिजली विभाग के अधिकारी लेते हैं