बांग्लादेश में हिदुओ पर हो रहे अत्याचार के विरोध में राष्ट्रीय हनुमान दल ने बांग्लादेश सरकार का पुतला फूंका, पुलिस ने पुतला छीनने का किया प्रयास
Gargachary Times
23 December 2025, 20:22
140 views
Mathura
बांग्लादेश में हिदुओ पर किये जा रहे अत्याचार के विरोध में राष्ट्रीय हनुमान दल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कस्वे के हाथरस मथुरा मार्ग नेहरू पार्क पर बांग्लादेश सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान राया पुलिस ने पुतले कार्यकर्ताओ से पुतला छीनने का प्रयास किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ नरेंद्र रावत ने कहा कि बांग्लादेश सरकार हिदुओ पर अत्याचार कर रही है। राष्ट्रीय हनुमान दल ये बर्दाश्त नही करेगा। बांग्लादेशी सुधर जाएं अन्यथा हमारे कार्यकर्ता उनको सबक सिखाना जानते है। इस अबसर पर जिलाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी टीकाराम शर्मा मानवेन्द्र सिंह हरिमोहन सोलंकी राजकुमार रामविहारी नरेंद्र सोलंकी दलवीर सिंह योगेंद्र राजकुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।