Loading...

पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद निर्माण के विरोध में राष्ट्रीय हनुमान दल ने राष्ट्रपति के नाम एडीएम को दिया ज्ञापन

Gargachary Times 23 December 2025, 20:22 146 views
Mathura
पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद निर्माण के विरोध में राष्ट्रीय हनुमान दल ने राष्ट्रपति के नाम एडीएम को दिया ज्ञापन
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुमायूं कबीर द्वारा बाबरी मस्जिद की नीब रखने के विरोध में राष्ट्रीय हनुमान दल के कार्यकर्ताओं ने अपर जिलाधिकारी को राष्ट्रपति , प्रधानमंत्री , गृहमंत्री नाम ज्ञापन दिया। जिसमे हनुमान दल के कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त करते हुए मस्जिद निर्माण को रोकने की मांग की गयी । इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ नरेंद्र रावत ने कहा कि भारत मे बाबर ने मुगल शासन में भारतीय सनातन संस्कृति , प्राचीन परम्पराओ को आघात पहुचाया है। भारत मे बाबर के नाम से बनी कोई भी चीज राष्ट्रीय हनुमान दल बर्दाश्त नही करेगा। जिलाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने कहा कि मस्जिद निर्माण करोड़ो सनातनियों देश भक्त भारतीयो की भावनाओं पर आघात होगा। इस अबसर पर टीकाराम शर्मा मानवेन्द्र सिंह राजकुमार रामविहारी नरेंद्र सोलंकी दलवीर सिंह योगेंद्र राजकुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Follow Samachar24