सुशासन सप्ताह के तहत मथुरा में विशेष आयोजन
Gargachary Times
23 December 2025, 20:23
193 views
Mathura
मथुरा पांचजन्य प्रेक्षागृह डैंपियर नगर सुशासन सप्ताह के अंतर्गत 23 दिसंबर 2025 को एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजीव कुमार आई.ए.एस. (से.नि.)पूर्व मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन तथा विशिष्ट अतिथियों के रूप में चोब सिंह वर्मा आई.ए.एस(से.नि.)धनंजय जायसवाल जिला पंचायत राज अधिकारी मथुरा मनीष मीना आई एम मुख्य विकास अधिकारी मथुरा एवं चन्द्र प्रकाश सिंह आई एम जिलाधिकारी मथुरा की गरिमामयी उपस्थिति रही सभी अतिथियों का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती वंदना से हुआ बच्चों द्वारा प्रस्तुत राधा कृष्ण की झांकियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने कहा कि राजीव कुमार सुशासन की सजीव मिसाल हैं
मुख्य सचिव के रूप में उन्होंने रेरा के माध्यम से आम नागरिकों को आवास संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ब्रज भूमि में उनका आगमन हम सभी के लिए गर्व का विषय है उन्होंने यमुना एक्सप्रेसवे जैसे ऐतिहासिक प्रोजेक्ट में योगदान देने वाले चोब सिंह वर्मा तथा विकास की धुरी माने जाने वाले मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना का भी सादर अभिनंदन किया अपने उद्बोधन में राजीव कुमार ने कहा कि पिछले वर्षों में उत्तर प्रदेश में पर्यटन कानून व्यवस्था एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार हुआ है अयोध्या मथुरा आगरा प्रयागराज और सारनाथ प्रदेश की नई पहचान बन चुके हैं उन्होंने सभी से प्रदेश में हो रहे सकारात्मक कार्यों को समाज तक पहुँचाने का आह्वान किया ताकि सुशासन की भावना और अधिक मजबूत हो सके