Loading...

महिला सुरक्षा हेल्प लाइन कीदी जानकारी, युवावस्था में प्रेम प्रसंग में घर से पलायन के नुकसान समझाए

Gargachary Times 23 December 2025, 20:24 148 views
Mathura
महिला सुरक्षा हेल्प लाइन कीदी जानकारी, युवावस्था में प्रेम प्रसंग में घर से पलायन के नुकसान समझाए
फरह।ऑपरेशन जागृति अभियान फेज -5 के चलते मंगल बार को युवावस्था में प्रेम प्रसंग में घर से पलायन के मामलों की रोकथाम के लिए पुलिस अधिकारी ओर ग्रामीणों ने अपने अपने तरीके से युवाओं को समझाया। विकास खण्ड फरह क्षेत्र के गांव सनोरा स्थिति प्राथमिक विद्यालय में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया। एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलेश्रष्ठ के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान पुलिस ने प्रेम संबंधों में घर से पलायन एवं उपस्थित छात्र छात्राओं एवं आमजन को प्रेम संबंधों में घर से पलायन करने वाले युवाओं को होने वाले मानसिक, शारीरिक, आर्थिक एवं सामाजिक नुकसानों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान लालसिंह, रामचंद्र, प्रभारी निरीक्षक क्राइम यशपाल, उप निरिक्षक सर्वेश तिवारी, ललिता यादव, प्रिया,संजीव कुमार आजाद,हेड कास्टेवल राजकुमार, विनोद कुमार, एवं स्कूल प्रधानाध्यापक सोनिया शर्मा स्कूल स्टाफ सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।।
Follow Samachar24