डीएम रमेश रंजन ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियो के साथ ई0वी0 एम0 वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया
Gargachary Times
23 December 2025, 20:28
210 views
Firozabad
जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी रमेश रंजन ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ई0वी0एम0 वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों, साफ -सफाई, अग्निशमन यंत्रों की जांच की गई, जिलाधिकारी ने सभी संबंधितों को निर्देशित किया कि यहां की सुरक्षा में किसी प्रकार की कोई कोताई न बरती जाए, निरीक्षण के दौरान समाजवादी पार्टी के डॉ0 विजय आर्य, सीपीआईएम के जिला मंत्री नवल सिंह, भारतीय जनता पार्टी के शैलेंद्र सिंह, बहुजन समाज पार्टी के जिला प्रभारी अभिलेश कुमार, कांग्रेस के वॉर रूम प्रभारी संदीप ओझा व महासचिव शैलेंद्र शुक्ला आदि उपस्थित रहे।