Loading...

ट्रक में छुपाकर ले जा रही 120 किलो अफीम सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

Gargachary Times 1 August 2025, 19:12 74 views
Firozabad
ट्रक में छुपाकर ले जा रही 120 किलो अफीम सहित 2 तस्कर गिरफ्तार
थाना रसूलपुर पुलिस टीम व एस.टी.एफ यूनिट आगरा की संयुक्त कार्यवाही में ट्रक में छुपाकर 120 किलोग्राम मादक पदार्थ अफीम डोडा पोस्ट अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये (कुल 50,00,000/- रुपये) की तस्करी करने वाले 02 शातिर अभियुक्त 1. मुसल्लम खान व बलराम को किया गिरफ्तार। * तस्करी में प्रयुक्त ट्रक (कीमत 20 लाख रुपये) व मादक पदार्थ अफीम डोडा पोस्ट अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये (कुल 70 लाख रुपये) का माल बरामद। * पकड़े गये अभियुक्तगण के तार अन्तर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गैंग से जुड़े होना पाया गया है। * अभियुक्तगण बिहार से सस्ते रेट में पोस्ट खरीदकर 4-5 गुना महंगे रेट पर बेचते थे। * पुलिस को भ्रमित करने के लिए अवैध मादक पदार्थ को ट्रक के केबिन ऊपर बने टूल बॉक्स में लादकर और तिरपाल से कवर कर पुलिस चेकिंग से बचने का करते थे। * पुलिस टीम द्वारा बैकवर्ड एवं फारवर्ड लिंक की जानकारी कर सफीना एवं पिंट एन.डी.पी.एस के अन्तर्गत भी कार्यवाही की जायेगी। श्रीमान पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा नारकोटिक्स पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद फिरोज़ाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी ए.एन.टी.एफ आगरा जोन आगरा एवं क्षेत्राधिकारी नगर फिरोज़ाबाद के कुशल नेतृत्व में ए.एन.टी.एफ यूनिट आगरा जोन आगरा एवं थाना रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर बिहार से डोडा पोस्ट लाकर हरियाणा ले जा रहे अन्तर्राज्यीय गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से 120 कि.ग्रा डोडा पोस्ट तथा एक अदद ट्रक तथा मादक पदार्थ को छिपाने में प्रयोग किये जा रहे कार्बन के बोरों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। उपरोक्त बरामदगी के उपरान्त थाना रसूलपुर पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ का संक्षिप्त विवरण - अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ करने पर बताया कि यह मादक पदार्थ उनके गैंग के लीडर ज्ञानी द्वारा बिहार से लादा गया था जिसे गैंग के मुख्य सदस्य असलम् निवासी पलवल हरियाणा को दिया जाना था जो फुटकर में बिक्री करता है।
Follow Samachar24