स्व0 श्री चौधरी चरण सिंह पूर्व प्रधानमंत्री जी के जन्म दिवस के अवसर पर किसान सम्मान दिवस का आयोजन
Gargachary Times
23 December 2025, 20:28
185 views
Firozabad
स्व0 श्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री जी के जन्म दिवस 23 दिसम्बर, 2025 के अवसर पर किसान सम्मान दिवस, किसान मेला/गोष्ठी, जनपद स्तरीय रवी तिलहन मेला, किसान समाधान दिवस का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी महोदय, फिरोजाबाद की अध्यक्षता में विकास भवन, परिसर, सिविल लाइन, फिरोजाबाद पर किया गया, जिसमें मा0 जिलाध्यक्ष, उदय प्रताप सिंह, व्लॉक प्रमुख, लक्ष्मी नरायण यादव, सदस्य जिला कार्यकारणी भाजपा जसवीर सिंह, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य, जिला उद्यान अधिकारी, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी-सदर, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा0 उमर खान, जिला प्रबन्धक अग्रणी बैंक, अधि0 अभि0 विद्युत, उप दुग्ध विकास अधिकारी, सहा0 अभि0 सिंचाई, प्रभारी सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता, कृषि विज्ञान केन्द्र हजरतपुर के वैज्ञानिक डा0 ओमकार सिंह, डा0 पृथ्वी पाल, डा0 नौशाद आलम आदि गणमान्य उपस्थित रहे।
माननीय जिलाध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा कार्यक्रम का फीता काटकर उद्घाटन किया एवं परिसर में विभिन्न विभागों एवं कृषकों द्वारा लगायी गयी स्टॉलों का निरीक्षण किया, एवं दीप प्रज्जलन कर सरस्वती मॉ एवं स्व0 श्री चौधरी चरण सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
जिला उद्यान अधिकारी द्वारा उद्यान विभाग द्वारा चलायी जाने वाली योजनाओं के वारे में विस्तार पुर्वक बताया गया। पशुचिकित्साधिकारी द्वारा शीत ऋतु में पशुओं के रख रखाव एवं पशुपालन विभाग के अन्तर्गत चलायी जाने वाली योजनाओं के वारे में चर्चा की गयी।
किसान सम्मान दिवस के अवसर पर उप कृषि निदेशक, फिरोजाबाद ने स्व0 श्री चौधरी चरण सिंह जी के बारे में चर्चा करते हुये बताया कि किसान सम्मान दिवस में कृषकों को किसान सम्मान योजनान्तर्गत जनपद स्तर पर सर्वाधिक उत्पादकता प्राप्त करने वाले कृषकों को सम्मानित किया जाता है। इसी प्रकार प्रदेश स्तर पर सर्वाधिक उत्पादन करने वाले कृषको प्रथम पुरूस्कार रू0 100000 (रू0 एक लाख) द्वितीय पुरूस्कार रू0 75000 (रू0 पिछहत्तर हजार मात्र) तथा तृतीय पुरूस्कार की धनराशि रू0 50000 (रू0 पचास हजार) से सम्मानित किया जाता है। जिसमें अपने जनपद फिरोजाबाद से राज्य स्तर पर तिल उत्पादन मंे रमेश चन्द्र विकास खण्ड अरॉव प्रथम पुरस्कार रू0 100000 तथा राजकुमार विकास खण्ड हाथवन्त द्वितीय पुरस्कार रू0 75000 एवं ज्वार में पुरूषोत्तम सिंह विकास खण्ड अरॉव प्रथम पुरस्कार रू0 100000 से सम्मानित किया गया है। जनपद स्तर पर सर्वाधिक उत्पादकता पाने वाले कृषक हेतु प्रथम पुरूस्कार रू0 7000, द्वितीय पुरूस्कार रू0 5000 एंव विकास खण्ड स्तर पर रू0 2000 की धनराशि प्रदान की जाती है। यह योजना अधिक उत्पादकता प्राप्त करने हेतु कृषक भाइयों को प्रेरित करने की योजना है।
ब्लॉक प्रमुख, लक्ष्मी नरायण यादव द्वारा कृषकों को मा0 स्व0 श्री चौधरी चरण सिंह जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुऐ उनके द्वारा कृषकों के हित में किये गये कार्याे के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की एवं कृषकों से अधिक से अधिक उत्पादन करनेे के लिए अपील की जिससें कृषक जनपद फिरोजाबाद का नाम रोशन करें।
किसान सम्मान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में आये मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने स्व0 श्री चौधरी चरण सिंह जी के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुये किसानों के हित में किये गये कार्याे के बारे में बताया एवं प्राकृतिक खेती को बढावा देने से विषमुक्त फसलें तैयार होगी, जिसका उत्पादन करके कृषक अपनी फसलों का अधिक से अधिक मूल्य मिल सकता है। जिससे कृषकों की आय में बृद्वि होगी। कार्यक्रम में जनपद के 104 प्रगतिशील कृषकों को प्रशस्ति पत्र एवं शॉल भेट कर कृषकों को सम्मानित किया गया।
प्रगतिशील कृषक राजवीर सिंह, लोकेन्द्र कुमार एवं रघुवीर सिंह, द्वारा कृषकों कों प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं प्राकृतिक खेती करने के अनुभवों को साझा किया।
अन्त में जिला कृषि अधिकारी द्वारा किसान सम्मान दिवस के अवसर पर जनपद से आये कृषक भाइयों एवं जनप्रतिनिधियों तथा मीडिया का अभार व्यक्त करते हुये उक्त समारोह का समापन किया।