डीएम रमेश रंजन ने नगर आयुक्त गुंजन द्विवेदी और मेयर कामिनी राठौर के साथ नगर निगम द्वारा कराए जा रहे विभिन्न निर्माणाधीन कार्या एवं परियोजनाओ का निरीक्षण किया
Gargachary Times
23 December 2025, 20:29
262 views
Firozabad
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने नगर आयुक्त गुंजन द्विवेदी और मेयर कामिनी राठौर के साथ नगर निगम द्वारा कराए जा रहें, विभिन्न निर्माणाधीन कार्याें और परियोजनाओं का निरीक्षण किया, इस निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि अगले साल सभी प्रोजेक्ट पूरे करा लिए जाएं, हमारा प्रयास है कि शहरी क्षेत्र में एक बेहतर आधारभूत संरचना विकसित हो, जिससे नागरिकों को जिन असुविधाओं का सामना करना पड़ता है, उससे उन्हें राहत मिल सके, हमारा प्रयास है कि नगर निगम में हम सामान्य वर्ग के व्यक्तियों के लिए मैरिज हॉल, मीटिंग हॉल या अन्य सुविधाजनक चीजों का विकास करें, जिससे उनके जीवन में गुणात्मक बदलाव हो सके।
हमारा प्रयास है कि हमारा शहर साफ-स्वच्छ और जाममुक्त हो, इस क्रम में जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत कम्युनिटी सेंटर, बहुउद्देशीय हॉल का निरीक्षण किया, यह बहुउद्देशीय हाल मै0 स्वरूप कंस्ट्रक्शन द्वारा 977.73 लाख की लागत से निर्मित किया जा रहा है, यह कार्य 2 जुलाई 2025 को प्रारंभ हुआ था, जिसे 1 जुलाई 2026 तक पूरा होना है, जिलाधिकारी ने कहा कि इसके निर्माण में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखें। जिलाधिकारी ने निर्माण में प्रयुक्त हो रही ईंट, सीमेंट व मोरम की गुणवत्ता को भी देखा, जिलाधिकारी ने कहा कि यह प्रोजेक्ट शहर के लिए मील का पत्थर साबित होगा, इसलिए उन्होंने कार्यदाई संस्था को निर्देशित किया कि कार्य अपने निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा हो, ताकि जनता का इसका लाभ मिल सके।
इसके बाद जिलाधिकारी ने पास ही बना रहे 1.24 किलोमीटर लम्बाई की स्मार्ट रोड का भी निरीक्षण किया, जहां पर जिलाधिकारी ने सड़क को खुदवाकर वहां पर लगे हुए टाइल्स की गुणवत्ता को देखा, जहां पर गुणवत्ता ठीक पाई गई, परंतु उन्होंने स्मार्ट रोड की धीमी प्रगति पर नाराजगी दिखाई, उन्होंने कहा कि इसे शीघ्र पूरा करें, इसमें विलंब नहीं होना चाहिए।
इसके बाद जिलाधिकारी राज्य सिटी स्मार्ट योजान्तर्गत जलकल कार्यालय रसूलपूर रोड पर जोनल कार्यालय का भी निरीक्षण करने गए, जो 941.18 लाख की लागत से निर्मित किया जा रहा है, जिसे 5 नवंबर 2026 तक पूरा किया जाना है, जिलाधिकारी ने यहां नगर आयुक्त और मेयर के साथ निरीक्षण कर कार्यदायीं संस्था को निर्देशित किया कि यहां चल रहे कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करें, साथ ही उन्होंने कहा कि यहां पर जो भी कमरे निर्मित किए जा रहे हैं, उनकी गुणवत्ता और उपयोगिता का ध्यान अवश्य रखा जाए।
इसके बाद उन्होंने जलेसर रोड चौराहे पर सी0एम0 ग्रेड प्रोजेक्ट फेस-2 के अंतर्गत 26 करोड़ की लागत से चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया, जिलाधिकारी को बताया गया कि यहां पर केबल के संपूर्ण तारों को अंडरग्राउंड किया जाएगा, फुटपाथ का निर्माण किया जाएगा, जबकि चौराहे का सौंदर्यीकरण किया जाएगा, यह संपूर्ण कार्य 15 माह में पूरा किया जाना है, जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि यह संपूर्ण कार्य 15 माह तक अवश्य हो जाना चाहिए।
इसके बाद जिलाधिकारी बस स्टैंड पर 1549.36 लाख की लागत से बन रहे वर्किंग वूमेन हॉस्टल और 1178.55 लाख की लागत से बन रहे टाउन हॉल का भी निरीक्षण करने गए, उन्होंने कहा कि इन दोनों महत्वपूर्ण निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय से पूरा करें, जिससे इसकी उपयोगिता और उद्देश्य को पूरा किया जा सके।
तत्पश्चात् जिलाधिकारी राज्य स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत बन रहे अर्बन प्लाजा का भी निरीक्षण करने गए, यह संपूर्ण अर्बन प्लाजा 7710 वर्ग मीटर में बन रहा है, जबकि यहां पर 2313 वर्ग मीटर का पार्किंग स्थल दिया गया है, यह संपूर्ण कार्य 1 जुलाई 2026 तक पूरा होना है, जिलाधिकारी ने कहा कि यहां पर मजदूरों की संख्या बढ़ाए, साथ ही साथ कार्य में गुणवत्ता प्रदर्शित हो, यह अर्बन प्लाजा सोलर प्लांट से संचालित होगा, जिलाधिकारी ने कहा कि अन्य कार्यालयों में भी सोलर प्लांट लगाने का कार्य हो। यह संपूर्ण कार्य 1035.10 लाख की लागत से कराया जा रहा है, इसकी कार्यदायी संस्था सी0एन0डी0एस0 है, इस अर्बन प्लाजा में रेनवाटर हार्वेस्टिंग भी लगा होगा, जिससे वर्षा का जल संचयन हो सकेगा, भ्रमण के दौरान अपर नगर आयुक्त अब्बास हसन नकवी उपस्थित रहें।