Loading...

अरांव पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को चोरी के भैंसा व 01 अवैध तमंचा सहित किया गिरफ्तार

Gargachary Times 23 December 2025, 20:32 171 views
Firozabad
अरांव पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को चोरी के भैंसा व 01 अवैध तमंचा सहित किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु जनपद में चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के कुशल नेतृत्व में थाना अरांव पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त कौशल किशोर उर्फ बबलू पुत्र सुरेशचन्द्र उर्फ छोटेलाल निवासी ग्राम बामई थाना अरांव जिला फिरोजाबाद सम्बन्धित मु0अ0सं0 204/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस को मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित चोरी के भैंसा (पशु) व एक अवैध तमन्चा के साथ गिरफ्तार किया गया है जिसके आधार पर मु0अ0सं0- 205/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना पंजीकृत किया गया है । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त कौशल किशोर उर्फ बबलू उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
Follow Samachar24