Loading...

झंडीपुर में किसान दिवस का हुआ आयोजन

Gargachary Times 23 December 2025, 20:33 152 views
Mathura
झंडीपुर में किसान दिवस का हुआ आयोजन
फरह। इस मौके पर किसानों सहगल फाउंडेशन के कॉर्डिनेटर राजेश ने किसानों को बताया कि यह दिन विशेष रूप से चौधरी चरण सिंह की जयंती (जन्मदिन) के रूप में मनाया जाता है, जो भारत के पाँचवे प्रधानमंत्री थे और खुद एक किसान परिवार से आते थे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में किसानों के हित के लिए कई महत्वपूर्ण नीतियाँ और कृषि सुधार लागू किए, जिससे उन्हें आमतौर पर किसानों का सच्चा नेता कहा जाता है। उन्होंने बताया कि, सहगल फाउंडेशन और एचडीएफसी बैंक परिवर्तन परियोजना के द्वारा किएजा रहे कार्य, जैसे सूक्ष्म सिंचाई, कृषि तकनीक, बकरी पालन, फसल और शिक्षा के क्षेत्र में कार्य। भी उनकी की देने है इस मौके पर सुरेश ने किसानों को किसान दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद, प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम शुरू किया गया, जिसमें कुल 15 प्रश्न पूछे गए। पहले पांच और फिर अगले पांच किसानों का चयन किया गया और उन्हें पुरस्कार भी प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में 27 पुरुष किसान और 18 महिला किसानों ने भाग लिया, कुल मिलाकर 45 किसानों ने हिस्सा लिया।
Follow Samachar24