क्षेत्राधिकारी यातायात के नेतृत्व मे चलाया विशेष चैकिंग अभियान
Gargachary Times
23 December 2025, 20:38
216 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी यातायात के कुशल नेतृत्व में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु जनपद में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान संदिग्ध बाइकों, बिना नंबर प्लेट, काली फिल्म लगे वाहनों तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध संयुक्त रूप से प्रभावी कार्रवाई की गई ।
यातायात पुलिस टीम द्वारा की गई चेकिंग में कुल 712 वाहन चालकों का चालान किया गया । इसके अतिरिक्त पुलिस टीमों ने प्रमुख चौराहों, बाजारों, बाइपास व संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग करते हुए लोगों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया तथा बिना हेलमेट, ट्रिपलिंग, ओवरस्पीडिंग व स्टंट करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की गई । जनपद में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु ऐसे विशेष अभियान आगे भी निरंतर चलाए जाएँगे ।