Loading...

आगरा रामबाग में 'गुंडा टैक्स' का बोलबाला: पीड़ित गुड्डा चौहान ने लगाई योगी सरकार से न्याय की गुहार, नगर निगम के सर्वे की उड़ रही धज्जियां

Gargachary Times 24 December 2025, 22:34 181 views
Agra
आगरा रामबाग में 'गुंडा टैक्स' का बोलबाला: पीड़ित गुड्डा चौहान ने लगाई योगी सरकार से न्याय की गुहार, नगर निगम के सर्वे की उड़ रही धज्जियां
आगरा। ताजनगरी का व्यस्ततम रामबाग चौराहा इस समय भ्रष्टाचार और अवैध वसूली का पर्याय बन चुका है। नगर निगम के पार्किंग टेंडर की आड़ में चल रहे इस खेल के खिलाफ अब पीड़ित चालकों ने मोर्चा खोल दिया है। पीड़ित गुड्डा चौहान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोप लगाया है कि यहाँ डंडे के दम पर अवैध वसूली की जा रही है और विरोध करने पर चालकों को प्रताड़ित किया जाता है। सरकारी सर्वे की पोल खोलते आंकड़े नगर निगम और पुलिस विभाग द्वारा किए गए आधिकारिक सर्वे के दस्तावेज़ों के अनुसार, रामबाग क्षेत्र में पार्किंग की व्यवस्था कुछ इस प्रकार निर्धारित है: रामबाग फ्लाईओवर के नीचे: पुलिस चौकी के बगल में केवल 50 ऑटो का पार्किंग स्थान स्वीकृत है। आगरा हाथरस रोड: यहाँ सड़क के दोनों ओर मात्र 12-12 ऑटो खड़े करने की अनुमति है।भगवान टाकीज रोड: चौराहे से 40 मीटर आगे मात्र 12 ऑटो की जगह प्रस्तावित है। नुनिहाई लिंक रोड: यहाँ भी केवल 50 ऑटो के लिए स्थान चिन्हित है। हकीकत: 10 गुना अधिक वसूली और गुंडागर्दी दस्तावेज़ों में जहां संख्या दहाई में है, वहीं मौके पर सैकड़ों वाहनों को खड़ा कर अवैध वसूली की जा रही है। पीड़ित गुड्डा चौहान और अन्य चालकों का आरोप है कि ठेकेदार के गुर्गे नगर निगम द्वारा निर्धारित शुल्क से 10 गुना अधिक रकम वसूल रहे हैं। इसके अलावा, पुलिस के नाम पर भी हर महीने 600 से 1200 रुपये की 'एंट्री' जबरन ली जाती है। हाथरस रोड पर अवैध बसों का कब्जा हैरानी की बात यह है कि सरकारी दस्तावेज़ों में हाथरस रोड पर प्राइवेट बसों के किसी टेंडर का जिक्र नहीं है, इसके बावजूद वहां डग्गामार वाहनों और बसों से धड़ल्ले से वसूली हो रही है। यह अवैध स्टैंड न केवल भ्रष्टाचार का केंद्र है, बल्कि पूरे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को भी ध्वस्त कर रहा है। मुख्यमंत्री के आदेशों को ठेंगा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को 'अवैध स्टैंड मुक्त' बनाने के कड़े निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद, रामबाग चौकी और थाना एत्मादुद्दौला के पास खुलेआम चल रहा यह "गुंडा टैक्स" का खेल शासन की मंशा पर सवाल खड़े करता है।
Follow Samachar24