Loading...

बलदेव ब्रज लोक संगीत, लोक नृत्य के कला कौशल के प्रदर्शन का शुभारंभ

Gargachary Times 24 December 2025, 22:35 123 views
Mathura
बलदेव ब्रज लोक संगीत, लोक नृत्य के कला कौशल के प्रदर्शन का शुभारंभ
बृज रत्न वंदना श्री ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण के द्वारा किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वंदना श्री का स्वागत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर अखिलेश यादव व निशुल्क कार्यशालाओं के समन्वयक संजीव अग्रवाल प्रधान अध्यापक मुरारी लाल मिश्रा ने चुनरी उढा करके किया विशिष्ट अतिथि डॉक्टर अखिलेश यादव जी का स्वागत सुमन कुमार देवेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया तथा सभी प्रशिक्षकों प्रशिक्षकों का स्वागत श्रीमती सोनू चतुर्वेदी, राजकुमार ने पटुका ओढ़ाकर वह पुष्प गुच्छ भेंट करके किया ।ब्रज लोक, कला संस्कृति एवं सेवा संस्थान मथुरा के द्वारा आयोजित निशुल्क कार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्त लगभग 130 छात्राओं ने अपनी कला कौशल का सुंदर प्रदर्शन किया ,दर्शकों अभिभावकों ने लगातार ताली बजाकर उनका उत्साह वर्धन किया । वातावरण मयूर नृत्य के साथ ही भक्तिमय हो गया बालिकाओं ने बहुत ही श्रेष्ठ प्रदर्शन किया जिसकी सभी ने मुक्त कंठ से सराहना की बालिकाओं ने अन्य धार्मिक ब्रज के भजनों, लोकगीतो पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर समा बांधते हुए सभी को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया इस कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की गई । मुख्य अतिथि वंदना श्री ने कहा कि हमें अपने बच्चों को अपनी संस्कृति व संस्कारों से परिचय कराते हुए ब्रज लोक नृत्य संगीत अवश्य सीखना चाहिए ।विशिष्ट अतिथि डॉ अखिलेश यादव ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाओं से बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभाओं का निखार होता है विशिष्ट अतिथि बृज परमार्थ संघ के निदेशक दीपक शर्मा ने कहा इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपने जीवन में अच्छा कर गुजरते हैं कार्यक्रम का सफल संचालन समन्वयक संजीव अग्रवाल ने किया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्राची, जागृति, खुशबू ,सृष्टि गौरी करुणा रवि परी निशा छवि ,अजय ,मुरारी लाल, सोनू ,कृष्णा ,धर्मेंद्र, छैल बिहारी गोयल ,भवानी सिंह, बृजेश आदि उपस्थित थे एवं सैकड़ो अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।
Follow Samachar24