बिजली विभाग द्वारा गोवर्धन में लगाया जा रहा बिजली बिल राहत कैंप
Gargachary Times
24 December 2025, 22:37
179 views
Mathura
बिजली विभाग द्वारा गोवर्धन में बिजली बिल राहत कैंप का आयोजन किया जा रहा है जिसमें लोगों को एक मुश्त बिल जमा करने पर 25 परसेंट की छूट व किस्तों में बिल जमा करने पर 15 परसेंट की छूट प्रदान की जा रही है। एक्स ई एन बिजली विभाग गोवर्धन द्वारा बताया गया कि कमर्शियल दुकानों पर 1 किलो वाट तथा घरेलू कनेक्शन पर 2 किलोवाट तक विद्युत प्रयोग करने वाले उपभोक्ताओं के लिए यह छूट प्रदान की जा रही है इसके माध्यम से लोगों को एक साथ बिल जमा करने तथा किस्तों में बिजली का बिल जमा करने की सुविधा प्रदान की जा रही है। जिस पर 25 ,10 व 15% की छूट प्रदान की जा रही है तथा जिन उपभोक्ताओं के द्वारा चोरी की बिजली उपयोग की जा रही है तथा जिनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जा रही है उनके लिए भी एक मुश्त बिल जमा करने पर 50% की छूट प्रदान की जा रही है। कैंप में गोवर्धन क्षेत्र के तमाम लोग बिल जमा करने भी आए लेकिन कई लोगों की समस्याओं का समाधान फिर भी नहीं हुआ। प्रमोद नामक उपभोक्ता ने बताया कि 2038 का बिल बताने के बाद भी उससे लगभग 4500 रुपए जमा कर लिए गए हैं और एक्स्ट्रा पैसे को वापस नहीं किया जा रहा है।