ऑर्थोपेडिक सोसाइटी द्वारा तीन अगस्त से बोन एंड जॉइंट वीक का किया जा रहा आयोजन
Gargachary Times
1 August 2025, 19:14
29 views
Agra
निरंतर बढ़ रही दुर्घटनाओं के प्रति सतर्क और सावधान रहें और यातायात के नियमों का करें पालन। इसी उद्देश्य को साकार रूप प्रदान करने के लिए आगरा ऑर्थोपेडिक सोसाइटी द्वारा बोन एंड जॉइंट वीक 3 से 10 अगस्त तक आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न प्रकार के जागरूकता पूर्ण कार्यक्रमों होंगें। इनकी जानकारी देने के लिए आगरा ऑर्थोपेडिक सोसाइटी द्वारा खंदारी स्थित ओम मेडिकल परिसर (सचिव कार्यालय) में पोस्टर विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान ऑर्थोपेडिक सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अतुल अग्रवाल, सचिव डॉ. अनुपम गुप्ता और कोषाध्यक्ष डॉ. संजीव बोहरा ने संयुक्त रूप से बताया कि ऑर्थोपेडिक सोसाइटी द्वारा बोन एंड जॉइंट वीक 3 से 10 अगस्त तक मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत पहले दिन 3 अगस्त को शहरवासियों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस दौरान रोड सेफ्टी रैली - जान बचाओ, जीवन बचाओ रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली सुबह 6.30 बजे से अग्रवन वाटर वर्क्स क्रोसिंग से शुरु होकर शॉप स्काअर मॉल, संजय प्लेस, नीयर स्पीड कलर लैब पर समाप्त होगी। रैली का उद्घाटन जिलाधिकारी आगरा श्री अरविन्द मल्लपा बंगारी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया जाएगा। वहीं 4 अगस्त को ओल्ड इज गोल्ड केयर फॉर एल्डरली के तहत निशुल्क एल्डरली क्लीनिक का शुभारंभ खंदारी स्थित ओम मेडिकल कॉम्पलैक्स में सुबह 10 बजे किया जाएगा। क्लीनिक का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरूण कुमार श्रीवास्तव करेंगे। इसके साथ डॉ. अतुल अग्रवाल क्लीनिक (अपोजिट डिस्ट्रीक जेल), गोयल सिटी हॉस्पीटल रामबाग, सार्थक हॉस्पीटल कमला नगर, चन्द्रा हॉस्पीटल बाग फरजाना, सरन आश्रम हॉस्पीटल, दयालबाग, ईश्वरी देवी हॉस्पीटल, राजपुर चुंगी एवं लीलावती हॉस्पीटल, आवास विकास पर भी एल्डरली क्लीनिक की शुरुआत होगी। उन्होंने बताया कि 5 अगस्त को सन साइन इज लाइफ लाइन थीम पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन खेलगांव स्पोट्स कॉम्पलैक्स दयालबाग में सुबह 7.30 बजे से 8.30 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान मुख्य वक्ता डॉ सुशील गुप्ता, एमडी फिजीसियन होंगे। 6 अगस्त को पालीवाल पार्क में एक वर्कशाप का आयोजन होगा। जिसमें मोर्निक वॉक करते समय किन बातों को अपनाना चाहिए एवं किन को नहीं जैसी बातों पर एओएस द्वारा लोगों को जागरूक किया जाएगा। 7 अगस्त को एओएस के दिशा निर्देशन में फिजियोथैरेपी सेशेन्स का आयोजन आगरा शहर के समस्त ऑर्थोपेडिक क्लीनिक एवं अस्पतालों में किया जाएगा।इस दौरान डॉ अशोक विज, डॉ संजय चतुर्वेदी, डॉ अमृत गोयल, डॉ प्रमोद गुप्ता, डॉक्टर अतुल कुलश्रेष्ठ, डॉक्टर गौरव राजपाल, डॉ अभिमन्यु सिंह मौजूद रहे।